1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति मनमोहन, राजनिवास में LG ने दिलाई शपथ

दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति मनमोहन, राजनिवास में LG ने दिलाई शपथ

न्यायमूर्ति मनमोहन (Justice Manmohan) ने रविवार को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of Delhi High Court) के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने (Lieutenant Governor Vinay Kumar Saxena) एलजी के सचिवालय राजनिवास (Raj Niwas) में एक समारोह में न्यायाधीश को शपथ दिलाई।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। न्यायमूर्ति मनमोहन (Justice Manmohan) ने रविवार को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of Delhi High Court) के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने (Lieutenant Governor Vinay Kumar Saxena) एलजी के सचिवालय राजनिवास (Raj Niwas) में एक समारोह में न्यायाधीश को शपथ दिलाई। वह 61 वर्ष के हैं। इस समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Delhi Chief Minister Atishi) सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

पढ़ें :- बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को दिया टिकट

तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा (Chief Justice Satish Chandra Sharma) सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में जज बन गए थे। उनकी पदोन्नति के बाद न्यायमूर्ति मनमोहन को 9 नवंबर, 2023 को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...