1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. 30 सितंबर 2024 का राशिफलः नौकरी में तरक्की के मिलेंगे अवसर, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

30 सितंबर 2024 का राशिफलः नौकरी में तरक्की के मिलेंगे अवसर, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024

By शिव मौर्या 
Updated Date

30 सितंबर 2024 का राशिफलः सोमवार का राशिफल आचार्य रत्नाकर तिवारी से जानिए, कन्या राशि के लोग आज कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

मेष – आज घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। रहन-सहन में कुछ दि‍क्‍कतें बनी रहेंगी।

वृष – पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी।

मिथुन – पिता का सहयोग मिलेगा। आज दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

कर्क – व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार में शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क बन सकते हैं।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

सिंह – धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा।

कन्या – आज कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें।

तुला – आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार से दूर किसी दूसरी स्थान पर जा सकते हैं।

वृश्चिक – व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। आज स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें। आय में अधिक वृद्धि होगी।

धनु – आज सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। आज किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

मकर – आज स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आय वृद्धि के साधन विकसित हो सकते हैं।

कुम्भ – आज परिश्रम अधिक रहेगा। माता-पिता का साथ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। क्रोध के अतिरेक से बचें।

मीन – मानसिक शान्ति‍ रहेगी। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...