Anil Ambani Fraud Case : देश के बड़े कारोबारी अनिल अंबानी (Anil Ambani) एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। करीब 2929 करोड़ रुपये के कथित बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई (CBI) ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। यह मामला स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की शिकायत पर दर्ज हुआ था, जिसमें Reliance Communications (RCOM) पर लोन के पैसों में गड़बड़ी और फंड डायवर्जन के आरोप लगे हैं।
पढ़ें :- Disha Salian death case: दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, कई दिग्गजों के नाम हैं शामिल
CBI हेडक्वार्टर में लंबी पूछताछ
अनिल अंबानी आज दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय पहुंचे, जहां उनसे इस मामले को लेकर लंबी पूछताछ की जा रही है। एजेंसी का कहना है कि कंपनी को दिए गए लोन का सही इस्तेमाल नहीं हुआ और उसमें वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं।
पहले भी दर्ज हो चुके हैं केस
CBI इससे पहले भी अनिल अंबानी और उनकी कंपनी के खिलाफ कई FIR दर्ज कर चुकी है। अब इस हाई-प्रोफाइल केस में जांच तेज हो गई है, जिससे आने वाले दिनों में बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है। वहीं, Anil Ambani के प्रवक्ता ने कहा है कि वह 19 और 20 मार्च 2026 को CBI के सामने पेश हो रहे हैं और जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह इस मामले को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए एजेंसियों के साथ काम कर रहे हैं।
पढ़ें :- प्रयागराज डीआरएम ऑफिस में CBI का छापा, 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए एपीओ और कार्यालय अधीक्षक
कुल मिलाकर, 2929 करोड़ रुपये के इस कथित घोटाले ने एक बार फिर Anil Ambani को सुर्खियों में ला दिया है और अब सबकी नजर CBI की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
रिपोर्ट: हर्ष गौतम