Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. RSS के सर्वे से मध्य प्रदेश BJP में मचा हाहाकार, शिवराज सरकार सत्ता से हो रही है आउट : कांग्रेस

RSS के सर्वे से मध्य प्रदेश BJP में मचा हाहाकार, शिवराज सरकार सत्ता से हो रही है आउट : कांग्रेस

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इस साल के आखिर तक विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले कई सर्वे सामने आए हैं जिनमें प्रदेश में कांग्रेस (Congress) की सरकार बनती नजर आ रही है। साथ ही बीजेपी 55 सीटों से भी कम पर सिमट रही है। कांग्रेस (Congress) के पास 2018 के अपने 15 महीनों का कार्यकाल और कमलनाथ जैसे निर्विवाद और अनुभवी नेता का साथ है। इसे लेकर वह जनता के बीच पहुंच रही है।

पढ़ें :- कोई मैनपुरी, कन्नौज और इटावा को अपनी जागीर मानता है, तो कोई अमेठी-रायबरेली को...पीएम मोदी का अखिलेश-राहुल पर निशाना

यह दावा कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर ट्वीट कर किया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि BJP पर 18 वर्षों की देनदारियां और अधूरी घोषणाएं हैं जो गंभीर सत्ता विरोधी लहर (एंटी इनकम्बेंसी) का रूप ले चुकी है। पिछले 5 महीनों में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 (Madhya Pradesh Assembly Election 2023) को लेकर 6 अलग-अलग सर्वे सामने आए हैं। सभी सर्वे में BJP की सीटें लगातार घटती जा रही हैं। इतना ही नहीं, बीजेपी के सर्वे में भी पार्टी बुरी तरह से हार रही है।

ये सर्वे आने के बाद से मध्य प्रदेश बीजेपी में खलबली मची है और ये सुझाव भी मिला है कि 60 फीसदी बीजेपी विधायकों के टिकट काटे जाएं।

आइए अब तक 6 सर्वे पर नजर डालते हैं…

जनवरी 2023
संघ का एक सर्वे सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ जिसमें बीजेपी 103 सीटों के साथ सरकार से बाहर जा रही है।

फ़रवरी 2023
कांग्रेस का एक आधिकारिक सर्वे सामने आया जिसमें बीजेपी 95 सीटों सिमटती नज़र आ रही है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

मार्च 2023
इंटेलिजेंस का एक गोपनीय सर्वे लीक हुआ जिसमें बीजेपी को 80 से भी कम सीटें मिलती नज़र आ रही हैं।

अप्रैल 2023
दैनिक भास्कर एवं ईएमएस समेत कई समाचार समूह के सर्वे प्रशासनिक हल्क़ों में तेज़ी से वायरल हुए जिसमें बीजेपी 70 सीटों पर सिमट रही है।

मई 2023
ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर एक सर्वे हुआ जिसमें बीजेपी को मात्र 65 सीटें मिलती नज़र आ रही हैं।

जून 2023
नवभारत समाचार ने एक सर्वे प्रकाशित किया जिसमें बीजेपी को मात्र 55 सीटों के साथ सत्ता से बाहर होते बताया गया है।

उपरोक्त सभी सर्वे का ट्रेंड बता रहा है कि कांग्रेस तेज़ी से बढ़त बनाते हुए जनता की आवाज़ बन रही है। वहीं बीजेपी की हालत आए दिन ख़राब होती जा रही है। यानी साफ है कि इस बार बीजेपी 50 से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी।

पढ़ें :- 'आरक्षण में से रत्तीभर भी मैं धर्म के आधार पर उनके वोटबैंक को नहीं देने दूंगा,' पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला
Advertisement