Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच चीन मध्यस्थता कराने के लिए तैयार, पीएम मोदी ने भी जेलेंस्की से की बात

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच चीन मध्यस्थता कराने के लिए तैयार, पीएम मोदी ने भी जेलेंस्की से की बात

By शिव मौर्या 
Updated Date

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच युद्ध का आज 12वां दिन है। यूक्रेन के कई शहरों पर रूस के हमले जारी हैं। रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जे का भी दावा किया है। वहीं, पोर्ट सिटी मारियुपोल और दक्षिणी यूक्रेन में दोनों देशों ने आम नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सीजफायर का निर्णय लिया है।

पढ़ें :- INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी ‘संविधान की शपथ’ का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा: राहुल गांधी

हालांकि, ये निर्णय ये सफल नहीं हो रहा है। दोनों ही देश एक दूसरे पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं और इस वजह से लोगों को सुरक्षित निकलने में परेशानी हो रही है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो से अपील की है कि यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित किया जाए लेकिन यूरोपीय यूनियन का कहना है कि अगर ऐसा फैसला किया गया तो विश्व युद्ध छिड़ सकता है।

उधर, चीन दोनों देशों के बीच मध्यस्थता कराने के लिए तैयार हो गया है। चीन के विदेश मंत्री ने कहा है कि वह युद्ध को रुकवाने के लिए दोनों देशों में मध्यस्थता करने को तैयार हैं। वहीं, पीएम मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बातचीत की। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी और जेलेंस्की के बीच करीब 35 मिनट बातचीत हुई है।

Advertisement