Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War: सूमी में फंसे भारतीय छात्र बोले-ये हमारा आखिरी वीडियो है, कुछ हुआ तो सरकार जिम्मेदार

Russia-Ukraine War: सूमी में फंसे भारतीय छात्र बोले-ये हमारा आखिरी वीडियो है, कुछ हुआ तो सरकार जिम्मेदार

By शिव मौर्या 
Updated Date

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज दसवां दिन है। रूस ने आक्रामक तरीके से हमले शुरू कर दिए हैं। इनके बीच भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उन्हें निकालने का काम तेजी से चल रहा है। हजारों की संख्या में छात्र यूक्रेन से वापस लौट आए हैं। हालांकि, कई जगहों पर अभी भारतीय छात्र (Indian student) फंसे हुए हैं।

पढ़ें :- महिला पहलवानों ने जब न्याय मांगा तो कुछ नहीं बोले...प्रियंका गांधी का पीएम पर निशाना

भारत सरकार का कहना है कि उन्हें निकालने का काम जारी है। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय छात्र का आरोप है कि सरकार और न ही दूतावास हमारी ओर ध्यान दे रहा है।

पढ़ें :- आप इस चुनाव में अपना वोट, देश और अपने भविष्य के लिए दीजिए : मल्लिकार्जुन खड़गे

सूमी में फंसे भारतीय छात्रों ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि ये उनका आखिरी वीडियो है अगर उन्हें कुछ हुआ तो इसके पीछे भारत सरकार और दूतावास जिम्मेदार होगा। बता दें कि, यूक्रेन की सीमा पर स्थित सूमी शहर के स्टेट यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ते हैं। रूस और यूक्रेन के बीच हुए युद्ध के चलते भारतीय छात्र वहां पर फंस गए हैं।

Advertisement