1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजधानी दिल्ली के दो बड़े सरकारी अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी,सर्च अभियान तेज

राजधानी दिल्ली के दो बड़े सरकारी अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी,सर्च अभियान तेज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में फिर बम धमाके से दहलाने वाला ईमेल आया है। इस बार दो बड़े सरकारी अस्पताल को उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद से पुलिस हरकत में आ गई है। सर्च अभियान (Search Operation) तेज कर दी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में फिर बम धमाके से दहलाने वाला ईमेल आया है। इस बार दो बड़े सरकारी अस्पताल को उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद से पुलिस हरकत में आ गई है। सर्च अभियान (Search Operation) तेज कर दी गई है। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बुराड़ी के एक सरकारी अस्पताल और संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल मंगोलपुरी (Sanjay Gandhi Memorial Hospital Mangolpuri) को धमकी मिली है।

पढ़ें :- CBSE Result Irregularities : राहुल पर धर्मेंद्र प्रधान पलटवार, बोले- यह राजनीति करने का समय नहीं, छात्रों का मानसिक तनाव न बढ़ाएं

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बताया कि बुराड़ी और सजंय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital ) में धमकी वाला ईमेल आया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police)  ने फायर विभाग (Fire Department) को भी इस मामले में सूचना जारी की गई है। खबर मिलते ही मौके पर अस्पतालों में पुलिस के अलावा दमकल विभाग (Fire Department) , बम और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंच चुकी है। सभी जगहों की तलाशी जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...