Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव से ‘राष्ट्रपति Zelensky भागे’, रूसी मीडिया का दावा

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव से ‘राष्ट्रपति Zelensky भागे’, रूसी मीडिया का दावा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन में छिड़ी जंग में यूक्रेन के हालात गंभीर होते जा रहे है। यूके्रन में पल पल बदल रहे घटना क्रम में रूसी मीडिया ने बड़ा दावा किया है। रूसी मीडिया ने दावा कर दिया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelensky राजधानी कीव से भाग गए हैं। इससे पहले जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस की सेना उनके और उनके परिवार के पीछे पड़ी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जेलेंस्की अपने दल के साथ लविवि में है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

एक दिन पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अपने बयान में कहा था कि वह संकट के दौर में किसी भी हाल में देश छोड़कर नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि वह अपनी अंतिम सांस तक देश की रक्षा के लिए लड़ेंगे।

रूस की तरफ से ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे है। यूक्रेनी नागरिक दहशत के साये में जी र​हे है। अपने देश को बचाने के लिए यूक्रेन के यूक्रेन के राष्ट्रपति वीडियो संदेश के जरिए देश दुनिया में अपनी अपील कर रहे है। उन्होंने राजधानी कीव में एक सेल्फी वीडियो द्वारा कहा कि यूक्रेनियन लड़ते रहो।

 

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी
Advertisement