Russia – Ukraine War : लंबे समय से चल रही रूस और यूक्रेन की जंग के बीच शनिवार, 29 November 2025 की तड़के रूस ने ड्रोन और मिसाइलों से यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी Kyiv पर बड़ा हमला (Russia Attack) किया। खबरों के अनुसार, हमला इतना बड़ा थ कि शहर के कई इलाकों में तेज धमाके सुनाई दिए और ड्रोन (Drone Attack) का मलबा गिरने लगा। अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में कुल छह लोग घायल हुए हैं जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। एक घायल की हालत गंभीर बताई गई है। धमाकों की आवाज से पूरे शहर में दहशत फैल गई और नागरिकों को भारी नुकसान का डर सताने लगा।
पढ़ें :- NATO समिट से ठीक पहले रूस ने यूक्रेन पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें,ट्रंप को दिया झटका!
अलग जगहों पर किया हमला
कीव की मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख Tymur Tkachenko ने बताया कि ये हमले शहर में छह अलग – अलग स्थानों पर हुए हैं। तीन मिलियन आबादी वाले इस शहर में अपार्टमेंट बिल्डिंग्स और अन्य residential structures पर वार हुआ है। इन हमलों ने कई इमारतों को नुकसान पहुंचाया।
मेयर Vitali Klitschko ने कहा कि शहर के केंद्र के पश्चिम में स्थित एक हाई राइज अपार्टमेंट ब्लॉक की निचली मंजिलों में एक मिसाइल वार (Missile Attack) ने भीषण आग लगा दी। उन्होंने बताया कि एक और इलाका आग की चपेट में आया लेकिन उस आग को तुरंत काबू कर लिया गया।