Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में दोनों पक्षों से हमले जारी है। दोनों देश एक दूसरे पर ड्रोन और मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले कर रहे है। खबरों के अनुसार,हाल के दिनों में यूक्रेन की ओर से रूस पर घातक हमले किए गए हैं लेकिन इस बीच रूस ने पलटवार करते हुए सोमवार को तड़के यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर घातक हवाई हथियारों और मिसाइलों से हमला किया है। रूस के इस हमले में
यूक्रेन के कई क्षेत्रों को निशाना बनाया गया है। यह जानकारी यूक्रेन की वायुसेना ने दी है। रूस की तरफ से हमला मध्य रात्रि के आसपास शुरू हुआ और अभी भी जारी है।
पढ़ें :- India-US Trade Deal : व्हाइट हाउस ने अमेरिकी कामगारों और व्यवसायों के लिए 'बड़ी जीत' करार दिया, जानें भारत को क्या होगा नुकसान?
कीव में जोरदार धमाके
रूस की तरफ से बीते कुछ हफ्तों में यह सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। रूस की तरफ से किए गए हमलों का मकसद यूक्रेन में ऊर्जा बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना था। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, देश के पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों की ओर रूसी ड्रोन के कई समूह बढ़ रहे थे, जिसके बाद कई क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल भी दागी गईं।
इस बीच यहां यह भी बता दें कि, रूस के सरातोव में 38 मंजिला इमारत में यूक्रेन ने ड्रोन से हमला किया है। जिस इमारत पर हमला हुआ है वह शहर की सबसे ऊंची इमारत है। यूक्रेन की तरफ से किए गए इस हमले के बाद हड़कंप मच गया।