Russia-Ukraine war : लंबे समय से चल रही रूस और यूक्रेन में जंग का कोई नतीजा नहीं निकल रहा है। ताजा हमलों में युक्रेन ने रूस पर बड़ा ड्रोन हमला किया है। इसके पहले रूस ने यूक्रेन पर बड़ा ड्रोन अटैक किया था। यूक्रेन का ये ड्रोन अटैक रूस के तातारस्तान इलाके में हुआ है। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। रूसी अधिकारियों ने दावा किया है कि इस हमले में 39 लोग घायल हुए हैं। एक दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन में कई इलाकों में ड्रोन हमले किए थे, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और 90 से ज्यादा घायल हो गए थे।
पढ़ें :- Russia-Ukraine War : उत्तर कोरिया ने रूस को दी अपनी Missile unit, यूक्रेन घबराया
ये हमला ऐसे समय हुआ है, जब यूक्रेन ने हाल ही में रूस के उन ठिकानों पर हमला तेज कर दिया है, जिसे लेकर उसका मानना है कि इससे रूस को मदद मिलती थी। रूसी अधिकारियों का दावा है कि जहां यूक्रेन ने ड्रोन अटैक किया है, वहां सिर्फ आम लोग रहते हैं।
तातारस्तान इलाके का निजनेकामस्क शहर यूक्रेन की सीमा से 1,100 किलोमीटर दूर है। रूस ने दावा किया है कि रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने 450 से ज्यादा यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। यूक्रेन अब ड्रोन के जरिए रूस के काफी अंदर तक हमला कर रहा है।