अपने देश में सिर्फ तीज त्यौहारों पर ही नहीं सप्ताह के किसी न किसी दिन कोई न कोई महिला व्रत उपवास जरुर रखती हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसी महिलाओं में शामिल हैं तो आज हम आपके लिए खास रेसिपी लेकर आये है।जिसे खाकर आपका पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और भूख भी नहीं लगेगी।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
खाने में हेल्दी भी है। वैसे आप चाहे को इसे ऐसे भी नाश्ते के दौर पर स्नैक्स की तरह खा सकती है। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
साबूदाना वड़ा बनाने के लिए सामग्री
साबूदाना – 2 कप
मूंगफली – 1 कप
उबले हुए आलू – 2
हरी मिर्च कटी – 4-5
काली मिर्च पाउडर
नमक स्वाद अनुसार
हरा धनिया कटा, तेल – तलने के लिए
साबूदाना वड़ा बनाने का ये है तरीका
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
साबूदाना वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले रात में साबूदान को धोकर एक बर्तन में भिगोकर रख दें। सुबह एक कड़ाही गैस पर रखें और मीडियम आंच पर मूंगफली दाने को भूनें। मूंगफली भुनने के बाद गैस पर आलू उबलने के लिए रख दें।अब मूंगफली को बारीक कूट लें।
उसके बाद भिगोए साबूदाना को दूसरे बर्तन में ट्रांसफर करें और पानी अच्छी तरह से पोछ लें।अब इसमें उबले हुए आलू को मैश कर, काली मिर्च पाउडर, कुटे हुए मूंगफली दाने, बारीक कटी हरी मिर्च और स्वादानुसार नमक डालें और आपस में इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं करें। साबूदाना वड़ा का मिश्रण तैयार है। अब मिश्रण हाथ में लेकर उन्हें वड़े का आकार देते जाएं।
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें। गर्म तेल में साबूदाना वड़े डालें और उन्हें दोनों तरफ से डीप फ्राई करें। कुछ देर तक तलने के बाद साबूदाना वड़ा पलटें और दूसरी ओर से डीप फ्राई करें। साबूदाना वड़े तब तक तलें जब तक कि दोनों ओर से क्रिस्पी होकर सुनहरे न हो जाएं। स्वाद से भरपूर साबूदाना वड़े आप हरी धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।