Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. Sabyasachi Mukherjee ने मेट गाला फैशन इवेंट में खुद रेड कार्पेट पर उतर लूटी महफिल

Sabyasachi Mukherjee ने मेट गाला फैशन इवेंट में खुद रेड कार्पेट पर उतर लूटी महफिल

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई : भारत के फेमस फैशन डिजाइनर के बारे में बात की जाए तो सब्यसाची मुखर्जी (Sabyasachi Mukherjee) का नाम इसमें जरूर शामिल होगा। हिंदी सिनेमा की तमाम एक्ट्रेसेज इनके डिजाइन किए गए शादी के जोड़े और कपड़ों को पहन कर वाहवाही लूटती रहती हैं। लेकिन मेट गाला 2024 (Met Gala 2024) फैशन इवेंट में खुद सब्यसाची ने सारा मेला लूट लिया है।

पढ़ें :- Bhooth Bangla Trailer : 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज, अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं अक्षय कुमार

इस इंटरनेशनल इवेंट में अपनी मौजूदगी से सब्यसाची मुखर्जी ने इतिहास रच दिया और रेड कार्पेट पर वॉक कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कारनामा कर दिया है।


मेट गाला में छाए सब्यसाची मुखर्जी अक्सर देखा जाता है कि मेटा गाला फैशन इवेंट में हमेशा हॉलीवुड और बॉलीवुड की हस्तियां खासतौर पर अभिनेत्रियां अपने-अपने स्टाइलिश फैशन सेंस से सुर्खियां बटोरती हैं। इस बार भी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसी अदाकारों ने ये कारनामा दोहराया है। लेकिन इनके अलावा सब्यसाची मुखर्जी की भी चर्चा खूब हो रही है।

पढ़ें :- स्टेज पर फैन की हरकत से घबराईं सुनंदा शर्मा, फिर बोलीं-“उसे माफ कर दें”

दरअसल मेट गाला कार्पेट पर वॉक करने के मामले में वह भारत के इकलौते फैशन डिजाइनर बन गए हैं। उनसे पहले कोई भी इंडियन फैशन डिजाइनर ऐसा काम नहीं कर पाया है। यही कारण है जो हर तरफ सब्यसाची मुखर्जी को लेकर बातचीत हो रही है। सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वह अपने डैसिंग लुक से हर किसी की ध्यान खींच रहे हैं।

Advertisement