Sachin Tendulkar Deepfake Video : भारतीय क्रिकेट के महानतम पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी अब (Deepfake) का शिकार हो गए हैं। इससे पहले उनकी बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) के डीपफेक को लेकर काफी बवाल मचा था। लेकिन अब मास्टर ब्लास्टर का एक डीपफेक वीडियो सामने आया है। जिसे उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : उस्मान तारिक की गेंदबाजी पर सूर्यकुमार यादव, बोले-अगर एग्जाम में आपको सिलेबस से बाहर का सवाल मिलता है तो आप उसे छोड़ते नहीं...
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने अपने डीपफेक वीडियो (Deepfake Video) के सामने आने के बाद इसे अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा करते हुए सबको सतर्क किया है। अपनी पोस्ट में तेंदुलकर ने लिखा, यह वीडियो फेक है, किस तरह से लोग तकनीक का मिस यूज कर रहे हैं। मैं हर किसी से आग्रह करता हूं कि इस वीडियो, एप और प्रचार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रिपोर्ट कीजिए।
These videos are fake. It is disturbing to see rampant misuse of technology. Request everyone to report videos, ads & apps like these in large numbers.
Social Media platforms need to be alert and responsive to complaints. Swift action from their end is crucial to stopping the… pic.twitter.com/4MwXthxSOM
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) January 15, 2024
पढ़ें :- अभिषेक शर्मा को लेकर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा अपडेट, बोले-'अगर पाकिस्तान चाहता है तो...'
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई (AI) की मदद से बनाए गए सेलिब्रिटी के काफी ज्यादा डीपफेक वीडियो सामने आए हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो वायरल होने के बाद कई सेलिब्रिटी के डीपफेक सामने आ चुके हैं। वहीं, अब क्रिकेटर भी इसका शिकार बन रहे हैं।