मथुरा। संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) के देर रात्रि भ्रमण एवं दर्शन के दौरान तेज आवाज में म्यूजिक बजाने व आतिशबाजी चलाने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस मामले में सुनरख मार्ग स्थित एनआरआई ग्रीन कॉलोनी (NRI Green Colony) के लोगों ने बैठक आयोजित कर रात्रि के समय म्यूजिक बजाने और आतिशबाजी चलाने पर रोक लगाई जाने की मांग उठाई जा रही थी। तभी संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) के कुछ अनुयाई वहां पहुंच गए और विरोध कर रहे हैं लोगों से कहा सुनी करने लगे।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
आपको बताते चलें कि संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) इन दिनों राधा नाम के प्रचार प्रसार को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वे रात्रि में करीब 2 बजे छटीकरा रोड स्थित अपने आवास से परिक्रमा मार्ग में बने राधा केलि कुंज आश्रम तक पैदल जाते हैं इस दौरान उनके अनुयायियों द्वारा सड़क पर फूल एवं रंगों से रंगोली तैयार की जाती हैं तथा मार्ग को रस्सियों से अवरुद्ध कर दिया जाता है। यही नहीं बड़े-बड़े साउंड सिस्टम के साथ भजन कीर्तन का म्यूजिक बजाते हुए और आतिशबाजी चलते हुए उनके हजारों अनुयाई भी साथ में होते हैं। जिससे दिन रात्रि में अपने घरों में सोते स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Video-संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि दर्शन के दौरान तेज आवाज में म्यूजिक बजाने एवं आतिशबाजी चलाने का विरोध, अनुयाई और विरोधी आपस में भिड़े। pic.twitter.com/JyZPslUj0h
— santosh singh (@SantoshGaharwar) February 4, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
उनका कहना है कि देर रात्रि में जब वह लोग सो रहे होते हैं तो उसे समय इस तरह की हरकत को अंजाम देना ठीक नहीं है। इसके कारण बीमार एवं बुजुर्ग लोगों समेत सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, यही नहीं मार्ग अवरुद्ध किए जाने के कारण कई बार बीमार लोगों को अस्पताल तक ले जाने से भी रोक दिया जाता है। कॉलोनी के लोगों ने जिला प्रशासन से संत प्रेमानंद के अनुयायियों द्वारा की जा रही इस तरह की हरकत पर रोक लगाई जाने की मांग की है ताकि स्थानीय लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
यही नहीं जिस समय एनआरआई ग्रीन कॉलोनी (NRI Green Colony) में बैठक चल रही थी तभी संत के कुछ अनुयाई वहां पहुंच गए और उन्होंने बैठक कर रहे लोगों के साथ काफी देर तक कहासुनी की। इस दौरान स्थिति काफी गंभीर होती भी नजर आई। जब उनके एक अनुयाई से इस संबंध में बात करने का प्रयास किया गया तो वह बिना जवाब दिए वहां से भाग खड़े हुए।
संत प्रेमानंद महाराज देर रात्रि भ्रमण से हो रही समस्या का सहजतापूर्वक हुआ समाधान
परम् पूज्य श्री प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के देर रात्रि भ्रमण से NRI Society कुछ विवाद की बात सामने आई थी। इसके बाद सबसे संतोषजनक बात यह सामने आई है कि परिवार वालों की भावनाओं को देखते हुए दोनों पक्षों में बहुत ही सहजता के साथ इस समस्या का हल निकाला गया, जिससे दोनों पक्षों ने हर्षपूर्वक स्वीकार कर लिया है।