Salman Firing Case : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Bollywood Actor Salman Khan) के घर के सामने फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने राजस्थान से 5वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) ने आरोपियों को रेकी में मदद करने वाले 5वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे मुंबई कोर्ट (Mumbai Court) में पेश किया जाएगा।
पढ़ें :- राजपाल यादव 12 दिन बाद आए तिहाड़ जेल से आए बाहर, बोले- बचपन से लेकर 55 तक देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ रहा
गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी (Mohammad Chaudhary) है। आरोप है कि उसने दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराने के साथ ही रेकी करने में मदद की थी। चौधरी को आज मुंबई ले जाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश कर हिरासत की मांग की जाएगी।