Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पत्रकार रजत शर्मा बेटी की शादी में शामिल हुए सलमान खान और शाहरुख खान , दूल्हा-दुल्हन को दी बधाई

पत्रकार रजत शर्मा बेटी की शादी में शामिल हुए सलमान खान और शाहरुख खान , दूल्हा-दुल्हन को दी बधाई

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पत्रकार रजत शर्मा (Journalist Rajat Sharma) की बेटी की शादी बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan)  और किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)  शामिल हुए। दोनों ने दूल्हा-दुल्हन को शादी की बधाई दी। रिश्तेदारों के साथ तस्वीरें खिंचवाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी इस शादी का हिस्सा बने।

पढ़ें :- ‘बैटल ऑफ गलवां’ का बदल गया नाम, सलमान खान की फिल्म अब इस नए टाइटल के साथ होगी रिलीज

पत्रकार रजत शर्मा की बेटी की शादी में सलमान खान (Salman Khan) और किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पहुंचे। परिवार और नए रिश्तेदारों के साथ तस्वीरें खिंचवाई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रजत शर्मा की बेटी दिशा ने सुदर्शन एम जे से शादी की है। सुदर्शन एक लीगल प्रोफेशनल हैं और तमिलनाडू से ताल्लुक रखते हैं। ये शादी साउथ इंडियन रीतिरिवाजों के साथ सम्मान हुई जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर इस ग्रैंड शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।


सलमान खान पहुंचे शादी में रजत शर्मा के साथ सलमान खान और उनका परिवार खास बॉन्ड शेयर करता है। ऐसे में एक्टर अपनी बहन अर्पिता और जीजा आयुष के साथ सलमान, रजत शर्मा की बेटी दिशा की शादी में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर ने दूल्हा दुल्हन को शादी के लिए बधाई दी। रजत शर्मा के समधी और समधन को रिश्ते की बधाई दी। सलमान को मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया था।

शाहरुख खानने दिया पोज

रजत शर्मा की बेटी की शादी में शामिल होने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)  भी पहुंचे। यहां उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी नजर आई। दोनों एक्टर ने इस शादी में ब्लैक आउटफिट को चुना। तस्वीरों के लिए पोज दिया। रजत शर्मा की बेटी को आशीर्वाद देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे।

सलमान खान आ रहे हैं धमाका करने वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में बिजी हैं। पहले ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन समय पर शूटिंग पूरी नहीं किए जाने की वजह से फिल्म की रिलीज आगे के लिए पोस्टपोन कर दी गई। इसके अलावा एक्टर साउथ के फिल्ममेकर्स के साथ एक खास स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में सलमान खान अपनी फिल्मों से धमाका करने वाले हैं।शाहरुख खान की किंग का इंतजार

दूसरी तरफ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)  के साथ में किंग है। इस फिल्म में एक्टर अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।पठान बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स अरशद वारसी, अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत समेत कई बड़े नाम नजर आने वाले हैं। पहले ये फिल्म दीवाली के आस-पास दस्तक दे रही थी। लेकिन रणबीर कपूर की रामायण के साथ क्लैश से बचने के लिए किंग इस क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। फिल्म का इंतजार हो रहा है।

Advertisement