Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, राहत अभियान में बांटे भोजन और जरूरी सामान

असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, राहत अभियान में बांटे भोजन और जरूरी सामान

By Harsh 
Updated Date

असम इस समय भीषण बाढ़ की स्थिति से जूझ रहा है, जिसके कारण कई इलाकों में लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे मुश्किल हालात में सलमान खान ने अपनी टीम और असम स्थित फैन क्लब के जरिए राहत कार्यों को आगे बढ़ाया है। सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर मुश्किल वक्त में लोगों के साथ खड़े नजर आए हैं।असम इन दिनों भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। लाखों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं और राहत शिविरों में जिंदगी गुजार रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की चैरिटेबल संस्था बींग ह्यूमन ने सलमान खान फैन क्लब असम के साथ मिलकर राहत अभियान शुरू किया है। पहले चरण में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक रेडी टू ईट फूड पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। इन पैकेट्स में बिस्कुट, गुड़, पोहा, मुरमुरा, ब्रेड, चीज और जैम जैसी जरूरी खाद्य सामग्री शामिल है, ताकि प्रभावित परिवारों के पास थोड़े ज्यादा दिनों तक खाने की व्यवस्था रहे। और सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि पीने का साफ पानी, पानी शुद्ध करने की गोलियां, सैनिटरी पैड और मच्छरों से बचाव के लिए कॉइल जैसी जरूरी चीजें भी लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं।

पढ़ें :- अंदर आते ही असिस्टेंट डायरेक्टर ने अपनी शर्ट उतार दी, रामायण में नजर आने वाली काजल अग्रवाल के साथ सेट पर हुई थी एक डरावनी हरकत

रिपोर्ट्स के अनुसार राहत अभियान का अगला चरण राशन किट और दवाइयों के वितरण पर केंद्रित होगा। वहीं अंतिम चरण में बाढ़ से क्षतिग्रस्त स्कूलों और अस्पतालों के पुनर्निर्माण में भी सहयोग करने की योजना है। इस बीच अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी राहत कार्यों में शामिल हो गई हैं। उन्होंने भारत डिजास्टर रिलीफ फाउंडेशन के साथ मिलकर जरूरतमंद परिवारों तक राशन, पीने का पानी और जरूरी सामान पहुंचाने की पहल की है। इसके साथ ही अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी लोगों से असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से राहत प्रयासों में सहयोग करने की गुजारिश की।

असम में बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं और ऐसे समय में कई सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ बॉलीवुड कलाकार भी राहत कार्यों में योगदान दे रहे हैं। फिलहाल, सलमान खान की इस पहल की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

 

पढ़ें :- काला हिरण विवाद में सलमान खान की बड़ी जीत, फिल्म मेकर्स को कोर्ट की फटकार, हटाना होगा विवादित कंटेंट

 

Advertisement