Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. “सलमान खान डर गया?” आधी रात की पोस्ट ने मचाया बवाल, आखिर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने किसे दिया जवाब?

“सलमान खान डर गया?” आधी रात की पोस्ट ने मचाया बवाल, आखिर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने किसे दिया जवाब?

By Harsh 
Updated Date

Bollywood Updates: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनकी आधी रात की सोशल मीडिया पोस्ट है। पोस्ट में लिखा था— “सलमान खान डर गया ह्म्म्म… जो डर गया वो मर गया। बस यही एक लाइन इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन गई। सलमान खान ने देर रात अपनी दो शर्टलेस जिम तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह जिम में दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। शर्टलेस भाईजान सिर पर सफेद तौलिया रखे हुए अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए। लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनकी फिटनेस की नहीं, बल्कि तस्वीरों के साथ लिखे गए रहस्यमयी कैप्शन की भी हो रही है। सलमान के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। फैन्स जहां उनके लुक और फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कई लोग इस कैप्शन को हालिया विवादों और ट्रोलिंग से जोड़कर देख रहे हैं।

पढ़ें :- कंगना रनौत के खिलाफ आगरा में केस दर्ज, ‘जेनरेशन गटर’ टिप्पणी पर कोर्ट में पहुंचा मामला

भाईजान की यह पोस्ट अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर सलमान खान ने यह संदेश किसके लिए दिया है। तस्वीरों में वह फिट और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। लेकिन लोगों का ध्यान उनकी फिटनेस से ज़्यादा पोस्ट के कैप्शन पर गया। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो गई। फैन्स ने कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा, भाईजान किसी से नहीं डरते,” तो किसी ने पूछा, सब ठीक है ना? वहीं कई लोगों ने सलमान के लुक और फिटनेस की भी जमकर तारीफ़ की।

पढ़ें :- 'मेरी नालायक औलाद' हनी सिंह ने बादशाह की पुरानी क्लिप में किया कमेंट, फिर स्टोरी लगा लिखे 'मेरी गंदी औलाद'

दरअसल इस पोस्ट से ठीक पहले सलमान खान ने कथित नीट पेपर लीक मामले को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से शांति बनाए रखने और घर लौटने की अपील की थी। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भी अपना अनशन समाप्त करने का अनुरोध किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और कहा कि सलमान डर गए हैं। माना जा रहा है कि आधी रात की यह पोस्ट उसी ट्रोलिंग का जवाब हो सकती है। हालांकि सलमान ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया। सलमान खान की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। क्या यह सिर्फ ट्रोल्स को जवाब था या इसके पीछे कोई और मैसेज छिपा है?

रिपोर्ट:कल्पना पाण्डे

Advertisement