Samsung Galaxy M17e 5G : साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी M17e 5G लॉन्च किया है। ये उनकी पॉपुलर M सीरीज का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन है। कंपनी ने इसे दो कलर ऑप्शन्स में मार्केट में उतारा है। वहीं बैटरी की बात करें तो इसमें 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक इसे एक बार चार्ज करने पर करीब 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक दे सकती है।
पढ़ें :- Realme Watch S5 : 20 दिन तक की बैटरी लाइफ , लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले वाली ये नई वॉच
इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए ₹12,999 है । लॉन्च ऑफर के तहत, खरीदारों को इस डिवाइस पर ₹ 1,250 की तत्काल छूट मिल रही है । यह फोन अमेज़न , सैमसंग डॉट कॉम और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
स्टोरेज
साथ में 6GB तक RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसे आप microSD कार्ड से 2TB तक बढ़ा भी सकते हैं। यह फोन ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ आता है और यह कंपनी का लेटेस्ट Android 16 बेस्ड OneUI 8 पर चलता है।
सिक्योरिटी अपडेट
अच्छी बात ये है कि Samsung इसमें 6 साल तक OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है।
पढ़ें :- Smartphone alert: भीषण गर्मी में स्मार्टफोन ब्लास्ट के बढ़ते खतरे को देखते हुए, टेक एक्सपर्ट्स ने जारी की 'गैजेट केयर' एडवाइजरी
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो डेप्थ सेंसर के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत है। इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
डिवाइस की मोटाई
इस नए डिवाइस की मोटाई 8.2 मिमी है। इसमें फोन को अनलॉक करने के लिए साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर, क्लासिक 3.5 मिमी ऑडियो जैक, नीचे की तरफ स्पीकर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है।