नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर वार पलटवार के बीच विवादित बयानों का दौर भी शुरू हो गया है। कालकाजी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान सामने आया है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं की तरफ से उन पर निशाना साधा जा रहा है। अब आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का बयान आया है। उन्होंने संदीप दीक्षित और अजय माकन को घेरा है।
पढ़ें :- LPG Booking Time में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे नहीं घड़ी देखकर करनी होगी बुकिंग, जानिए नया टाइम-टेबल
संजय सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, रमेश बिधुड़ी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जी के बारे में इतना गंदा बोला लेकिन संदीप दीक्षित और अजय माकन की हिम्मत नहीं कि रमेश बिधुड़ी के ख़िलाफ़ एक शब्द भी बोले। संदीप दीक्षित अजय माकन और बीजेपी के बीच के संबंध कितने गहरे हैं, आप इसी बात से समझ सकते हैं।
रमेश बिधुड़ी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जी के बारे में इतना गंदा बोला लेकिन संदीप दीक्षित और अजय माकन की हिम्मत नहीं कि रमेश बिधुड़ी के ख़िलाफ़ एक शब्द भी बोले। संदीप दीक्षित अजय माकन और बीजेपी के बीच के संबंध कितने गहरे हैं, आप इसी बात से समझ सकते हैं।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 5, 2025
पढ़ें :- Video- रशिया टीवी पत्रकार पर रिपोर्टिंग के दौरान हमले से भड़का रूस, इजरायल को लगाई लताड़, कहा- दोबारा न हो ऐसी घटना
प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे सड़कें
बता दें कि, रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। रमेश बिधूड़ी ने कालकाजी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि जिस तरह संगम विहार और ओखला की सड़कें बना दीं वैसे ही यहां की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल की तरह बना देंगे।
ये है BJP का प्रत्याशी इसकी भाषा सुनिए ये है BJP का महिला सम्मान।
क्या ऐसे नेताओं के हाथ में दिल्ली की महिलाओं का सम्मान सुरक्षित है? pic.twitter.com/sLKSBjSbQi— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) January 5, 2025
कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रमेश बिधूड़ी के इस बयान पर जमकर विरोध किया। रमेश बिधूड़ी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती, यह इसके मालिकों की असलियत, ऊपर से लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको भाजपा के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।