Sandisk USB-C Flash Drive : स्टोरेज डिवाइस बनाने वाली कंपनी Sandisk ने भारत में नया कॉम्पैक्ट फ्लैश ड्राइव लॉन्च किया है। कंपनी के द्वारा डिज़ाइन इस कॉम्पैक्ट स्टोरेज डिवाइस को यूएसबी-सी संगत लैपटॉप, टैबलेट और अन्य उपकरणों को ध्यान में रख कर डिज़ाइन किया गया है। यह ड्राइव 64 जीबी से 1 टीबी तक की क्षमता में उपलब्ध है, और कंपनी का दावा है कि 1 टीबी संस्करण अपनी श्रेणी में दुनिया का सबसे छोटा यूएसबी-सी ड्राइव है। कंपनी के मुताबिक यह फ्लैश ड्राइव इतना छोटा है कि इसे डिवाइस में लगाकर छोड़ा जा सकता है। यानी बार-बार निकालने और लगाने की जरूरत नहीं होगी।
पढ़ें :- ओप्पो फाइंड X10 और Pro Max की कीमत, ऑफर्स लॉन्च से पहले लीक
स्पीड
कंपनी के अनुसार, एक्सट्रीम फिट यूएसबी-सी ड्राइव यूएसबी 3.2 जेन 1 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है और 128 जीबी से 1 टीबी तक की क्षमता के लिए 400 एमबी/सेकंड तक की रीड स्पीड प्रदान करती है, जबकि 64 जीबी वेरिएंट 300 एमबी/सेकंड तक की रीड स्पीड को सपोर्ट करता है।
डिजाइन
प्लग-एंड-स्टे स्टोरेज डिवाइस के रूप में डिज़ाइन की गई यह फ्लैश ड्राइव कॉम्पैक्ट आकार की है, जो डिवाइस से जुड़े रहने पर भी ज्यादा उभरी हुई नहीं दिखती। यह विंडोज 10 और उसके बाद के संस्करणों, macOS 12 और उसके बाद के संस्करणों, और iPadOS 15 और उससे ऊपर के संस्करणों के साथ संगत है, जिससे यह कई कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म पर उपयोग के लिए उपयुक्त है।
वजन
डिजाइन की बात करें तो, एक्सट्रीम फिट यूएसबी-सी फ्लैश ड्राइव का आकार 18.5 मिमी x 15.7 मिमी x 13.6 मिमी है और इसका वजन लगभग 3 ग्राम है। यह 0° सेल्सियस से 45° सेल्सियस तक के तापमान में काम करता है और इस पर पांच साल की सीमित वारंटी मिलती है।
बैकअप कॉन्फ़िगर
यह ड्राइव SanDisk Memory Zone ऐप के साथ भी काम करती है, जो उपयोगकर्ताओं को समर्थित सिस्टम पर फ़ाइलों को प्रबंधित करने और स्वचालित बैकअप कॉन्फ़िगर करने की अनुमति देता है।
पढ़ें :- लॉन्च से पहले OPPO Find X10 सीरीज के दोनों फोन की कीमत आयी सामने, देखें- आपके बजट में होगा या नहीं
ट्रैवल करने वाले यूजर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और स्टूडेंट्स के लिए भी यह फ्लैश ड्राइव उपयोगी हो सकता है। छोटे साइज की वजह से इसे लैपटॉप में लगा कर रखा जा सकता है।