Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sanjay Garg jeevan parichay : बीजेपी इस सीट पर हैट्रिक लगाने से चूकी, संजय गर्ग की दौड़ी साइकिल

Sanjay Garg jeevan parichay : बीजेपी इस सीट पर हैट्रिक लगाने से चूकी, संजय गर्ग की दौड़ी साइकिल

By संतोष सिंह 
Updated Date

Sanjay Garg jeevan parichay

Sanjay Garg jeevan parichay :  यूपी के सहारनपुर जिले में निर्वाचन क्षेत्र – 3, सहारनपुर नगर विधानसभा सीट (Saharanpur Nagar Assembly Seat) से समाजवादी पार्टी के टिकट पर संजय गर्ग (Sanjay Garg) पर तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। उत्तर प्रदेश की सत्रहवीं विधानसभा (Saharanpur Nagar assembly constituency) में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party)  के उम्मीदवार राजीव गुम्बर (Rajiv Gumber)  को 4,636 मतों के अंतर से हराया है।

पढ़ें :- महराजगंज में चौधरियों में 'चौधरी' बनने की लड़ाई,6 बार के सांसद पंकज चौधरी के सामने कांग्रेस की चुनौती

राजनीतिक कैरियर

संजय गर्ग (Sanjay Garg) 4 दशकों से अधिक समय से राजनीति में सक्रिय हैं। गर्ग स्नातक (Graduate) स्तर तक शिक्षा हासिल की है। सहारनपुर नगर से सपा विधायक संजय गर्ग का जन्म 1957 में सहारनपुर में हुआ था। इनके परिवार में इनकी पत्नी पूनम गर्ग, एक बेटा पुण्य गर्ग और एक बेटी सौम्या गर्ग है। संजय गर्ग सन 1996 से 2002 तक समाजवादी पार्टी में रहे। सन 2002 में इन्होंने सपा का दामन छोड़ कर जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इसके बाद फिर 2007 में वापस समाजवादी पार्टी में चले गए। उन्होंने खुद को एक सरल, समर्पित, गैर-भ्रष्ट और भविष्यवादी नेता के रूप में सभी के लिए सफलतापूर्वक पहचान बनाई है, जो उन्हें राज्य के कुछ सबसे योग्य प्रतिनिधियों में से एक बनाता है।

ये है पूरा सफरनामा

नाम – संजय गर्ग
निर्वाचन क्षेत्र – 3, सहारनपुर नगर
जिला – सहारनपुर
दल – समाजवादी पार्टी
पिता का नाम- स्व. मनमोहन नाथ गर्ग
जन्‍म तिथि- 29 दिसम्बर, 1957
जन्‍म स्थान- सहारनपुर
धर्म- हिन्दू
जाति- वैश्य
शिक्षा- विधि स्नातक
विवाह तिथि- 08 फरवरी, 1987
पत्‍नी का नाम- पूनम गर्ग
सन्तान- दो पुत्र
व्‍यवसाय- कृषि, उद्योग (कारखाना आदि), व्यापार (दुकान आदि)
मुख्यावास: 04/1075, गर्ग निवास, निकट विजय टाकीज, चकरौता रोड, जनपद-सहारनपुर

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

राजनीतिक योगदान

1996, सितम्बर- अक्टूबर तेरहवीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित
1997-1998 सदस्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम समिति
2001-2002 सदस्य, याचिका समिति, प्रतिनिहित विधायन समिति, नियम समिति
2002, फरवरी चौदहवीं विधान सभा के सदस्य दूसरी बार निर्वाचित
2002-2003 सदस्य, लोक लेखा समिति
2003, अक्टूबर-2007 राज्य मंत्री (मुलायम सिंह मंत्रिमण्डल)
2006-2007 सदस्य, आचार समिति (एथिक्स कमेटी)
2008 मई- राज्यमंत्री के रूप में उ.प्र. वाणिज्य सलाहकार समिति के
2012, जनवरी अध्यक्ष
2017, मार्च सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य तीसरी बार निर्वाचित

Advertisement