Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Rajiv Kapoor प्रार्थना सभा: Sanjay Kapoor ने तस्वीर शेयर किया बेहद इमोशनल मैसेज

Rajiv Kapoor प्रार्थना सभा: Sanjay Kapoor ने तस्वीर शेयर किया बेहद इमोशनल मैसेज

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: संजय कपूर ने शुक्रवार शाम को दिवंगत एक्टर राजीव कपूर की प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस सभा की एक तस्वीर शेयर की और एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा।

पढ़ें :- Mouni Roy Glamorous Photos: ब्लैक शॉर्ट में मौनी रॉय ने काटा गदर, इंटरनेट पर मचा बवाल

आपको बता दें, इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि संजय एक कुर्सी पर बैठे हैं और उनके पीछे राजीव कपूर का फोटो फ्रेम है और उसके ऊपर माला चढ़ी हुई है।

संजय कपूर

इस तस्वीर को शेयर करते हुए संजय कपूर ने लिखा,”आप हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।” संजय की इस पोस्ट पर उनकी पत्नी महीप कपूर ने दिल वाले इमोजी कमेंट किया। इसके अलावा उनके कई फैंस ने भी राजीव कपूर के लिए प्रार्थना की और कमेंट बॉक्स में दिल और हाथ जोड़ने वाले इमोजी को शेयर किया।

ये सेलेब्स हुए शामिल

राजीव कपूर की इस प्रार्थना सभा में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, सैफ अली खान, फरहान अख्तर, जोया अख्तर, नीतू सिंह, बोनी कपूर, साजिद खान समेत कई सेलेब्स ने हिस्सा लिया और राजीव कपूर की आत्मा की शांति के लिए पाठ किया।

पढ़ें :- Salman Khan House Firing Case : सलमान खान घर फायरिंग केस में आरोपी ने पुलिस कस्टडी में की आत्महत्या
Advertisement