Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दर्दनाक बस हादसे पर संजय राउत ने BJP घेरा, कहा-सरकार की अनदेखी के कारण हुई दुर्घटना

दर्दनाक बस हादसे पर संजय राउत ने BJP घेरा, कहा-सरकार की अनदेखी के कारण हुई दुर्घटना

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में अब तक 26 यात्रियों की जलकर मौत हो गयी है। इस दर्दनाक घटना पर अब सियासत शुरू हो गयी है। उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने इस घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के कारण ये हादसा हुआ है।

पढ़ें :- हम सबको जोड़कर साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, वो चाहते हैं चुने हुए लोगों को फायदा मिले...राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना

संजय राउत (Sanjay Raut) ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, समृद्धि राजमार्ग पर आज जो दुर्घटना हुई वह बेहद निराशाजनक है। उनका आरोप है कि इस सड़क पर पहले भी कई घटनाएं हुई हैं लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि मुंबई की भाजपा पूरी तरह ड्रामेबाज है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम महाराष्ट्र में लगातार चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा इससे डरे हुए हैं। समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी पर राउत ने कहा कि अभी तक यूसीसी का ड्राफ्ट नहीं आया है। ड्राफ्ट जारी होने के बाद हम इसके बारे में सोचेंगे।

ये है पूरी घटना
बता दें कि, महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात नागपुर से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गयी। इसके बाद बस में आग लग गयी। बस में आग लगते ही हड़कंप मच गया। यात्रियों ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इस दर्दनाक घटना में 26 यात्रियों की जलने से मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि इस बस में 34 यात्री सवाल थे। बताया जा रहा है कि 8 लोगों ने बस की खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई। हादसा रात करीब 1.30 बजे बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ था।

 

पढ़ें :- महाराष्ट्र के पास विकास के लिए सामर्थ्य भी है और जरूरी संसाधन भी, एनडीए सरकार ने पूरे समर्पण भाव और ईमानदारी से किया काम: पीएम मोदी
Advertisement