Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में DGP की नियुक्ति मामले पर संजय सिंह का तंज, कहा-अमित शाह और सीएम योगी चाहते हैं अपना-अपना डीजीपी लाना

यूपी में DGP की नियुक्ति मामले पर संजय सिंह का तंज, कहा-अमित शाह और सीएम योगी चाहते हैं अपना-अपना डीजीपी लाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सोमवार हुई कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए। इसमें डीजीपी की नियुक्ति पर भी कैबिनेट की मंजूरी मिली। इसके बाद यूपी में डीजीपी की नियुक्ति राज्य सरकार के स्तर से ही हो सकेगी। सरकार के इस फैसले पर अब यूपी में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। विपक्षी दलों के नेताओं ने इसको लेकर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, CISF के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा, मैंने आज तक नहीं सुना कि उत्तर प्रदेश सरकार ने कैबिनेट में पास किया हो कि DGP का कार्यकाल 2 साल का होगा और राज्य सरकार उसे नियुक्त करेगी। दरअसल, अमित शाह अपना DGP लगाना चाहते हैं और योगी आदित्यनाथ अपना DGP रखना चाहते हैं झगड़ा इसी बात का है।

इससे पहले अखिलेश यादव ने भी डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सरकार को घेरा था। उन्होंने कहा था कि, सुना है किसी बड़े अधिकारी को स्थायी पद देने और और उसका कार्यकाल 2 साल बढ़ाने की व्यवस्था बनायी जा रही है… सवाल ये है कि व्यवस्था बनानेवाले ख़ुद 2 साल रहेंगे या नहीं। कहीं ये दिल्ली के हाथ से लगाम अपने हाथ में लेने की कोशिश तो नहीं है। दिल्ली बनाम लखनऊ 2.0…

बता दें कि, प्रदेश में अब डीजीपी की नियुक्ति राज्य सरकार के स्तर से ही हो सकेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को कैबिनेट ने इस बाबत पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश (उत्तर प्रदेश के पुलिस बल प्रमुख) चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2024 को मंजूरी प्रदान कर दी। इसमें हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में मनोनयन समिति गठित करने का प्राविधान किया गया है। वहीं डीजीपी का न्यूनतम कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया है।

पढ़ें :- H-1B वीजा विवाद पर भारत-अमेरिका में तनाव, भारतीय IT प्रोफेशनल्स पर क्या हो सकता है इसका असर?
Advertisement