Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. जिस संजू की काबिलियत पर कुछ दिन पहले कप्तान ने जताया था शक! उसने ही टीम इंडिया को पहुंचाया सेमी-फाइनल में

जिस संजू की काबिलियत पर कुछ दिन पहले कप्तान ने जताया था शक! उसने ही टीम इंडिया को पहुंचाया सेमी-फाइनल में

By Abhimanyu 
Updated Date

Sanju Samson’s memorable innings : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमी-फाइनल खेलने वाली चौथी टीम कौन होगी? ये रविवार को भारत की वेस्ट इंडीज के खिलाफ बड़ी जीत के बाद साफ हो गया। लेकिन, इस जीत ने उन सभी सवालों के जवाब दे दिये, जो संजू सैमसन की काबिलियत को लेकर उठाए गए थे। इस बीच, कप्तान सूर्य कुमार यादव को अपनी उस टिप्पणी पर भी मलाल होगा, जिसमें उन्होंने इशारों-इशारों में इस अनुभवी विकेट कीपर बल्लेबाजी की काबिलियत पर सवाल खड़े किए थे।

पढ़ें :- IND vs ENG T20 WC Stats : कुल 5 मैच और 2 सेमी-फाइनल... टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा है भारत-इंग्लैंड मैच का रिकॉर्ड

दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 के मैच से पहले प्रेस वार्ता के दौरान सूर्य कुमार यादव से पूछा गया था कि क्या संजू प्लेइंग इलेवन में आ सकते हैं… कल भी हमने देखा कि उनका प्रैक्टिस सेशन काफी लंबा रहा। वो काफी देर तक पेस और स्पिन वाले विकेट पर रहे… क्या हम आने वाले मैचों में देखेंगे उनको खेलते हुए? इस पर सूर्या (हंसते हुए) ने तुरंत कहा- मतलब आप बोल रहे कि मैं अभिषेक की जगह पर खिलाऊं उसको (संजू)? फिर पत्रकार ने कहा- मतलब नंबर-3 मेय बी… फिर कप्तान ने कहा, मतलब तिलक की जगह खिलाऊं? इसके बाद सूर्या इसे मज़ाकिया तौर पर लेते हुए हंसने लगे।

हालांकि, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से मिली बड़ी हार के बाद भारतीय टीम की काफी आलोचना हुई। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने अपनी रणनीति बदलते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़े मैच में संजू को मौका दिया और उन्होंने छोटी, लेकिन विस्फोटक पारी खेलते हुए भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। अब वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुश्किल रन चेज़ में संजू ने नाबाद 97 रनों की जो पारी खेली है। उसे सालों का तक याद रखा जाएगा। ये पारी इसलिए भी खास है, क्योंकि एक छोर पर संजू चट्टान की तरह खड़े थे तो दूसरी तरफ कप्तान सूर्या और बाकी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट चुके थे।

बता दें कि मेजबान भारत सेमी-फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा है। 5 मार्च को दूसरे सेमी-फाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

पढ़ें :- PCB ने घर लौटे पाकिस्तान प्लेयर्स को दिया तगड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की बड़ी सजा!
Advertisement