Garmiyon Mein Sattu : मौसम का असर शरीर पड़ता है। चिलचिलाती गर्मियों में पानी की कमी को पूरा करने के लिए सदियों से परंपरागत सत्तू सुपरफूड का काम करता है। गर्मियों में सत्तू सेहत के लिए वरदान की तरह है। सत्तू का सेवन करना लू से बचाता है। सत्तू से शरीर में ठंडक पहुंचती है, इसलिए यह लू की चपेट में आने से हमें बचाता है तापमान को कंट्रोल रखता है। इसमें पेट को ठंडा रखने के साथ ही कई तरह की पेट की बीमारियों को भी दूर करने वाले गुण होते हैं।
पढ़ें :- Garmiyon Mein Sattu : गर्मियों में सत्तू पावर शरीर को रखता है कूल , बीमारियों को भी दूर करने वाले गुण होते हैं
सत्तू में तत्व
रोजाना सत्तू को पीने से आपके शरीर को आयरन, सोडियम, फाइबर, आयरन, मैंगनीज, प्रोटीन, मैग्नीशियम जैसे ढेरों पोषक तत्व मिलेंगे और शरीर गर्मी के प्रभाव से बचा रहेगा। जानिए गर्मियों में सत्तू पीने के फायदे।
सत्तू सेवन के लाभ
पाचन और कब्ज में राहत: सत्तू में उच्च फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखता है, पाचन शक्ति बढ़ाता है और कब्ज, पेट की जलन में राहत देता है।
सत्तू का लड्डू
गर्मियों के मौसम में आपको पेट में ठंडक चाहिए और शरीर को पोषक तत्व भी चाहिए तो आप सत्तू के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। ये आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। इसके लिए आप सत्तू को घी में भून लीजिए। इसके बाद इसमें गुड और इलायची पाउडर मिला कर इन सभी मिश्रण को अच्छे से मिला लें और सत्तू के लड्डू तैयार कर लीजिए।