Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Saudi Arabia working Women Hairstyle : सऊदी अरब की कामकाजी महिलाओं में लोकप्रिय हो रहा बॉयकट, New Look की हो रही चर्चा

Saudi Arabia working Women Hairstyle : सऊदी अरब की कामकाजी महिलाओं में लोकप्रिय हो रहा बॉयकट, New Look की हो रही चर्चा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Saudi Arabia working Women Hairstyle : इन दिनों सऊदी अरब की कामकाजी महिलाओं (working Women) के के नये स्टाइल की चर्चा दुनिया में हो रही है। saudi arabia में  कामकाजी महिलाओं के बीच बॉयकट Hairstyle बेहद लोकप्रिय होता जा रहा है। राजधानी की सड़कों पर कामकाजी महिलाओं में बॉयकट हेयर स्टाइल स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। यह लुक अब बहुत लोकप्रिय हो गया है। ये हेयरस्टाइल किशोरावस्था की लड़कियों को भी खूब भा रहा है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने जब से हिजाब की अनिवार्यता को खत्म किया है, इस हेयरस्टाइल का चलन बढ़ा है।

पढ़ें :- America : अमेरिका में विश्वविद्यालयों और प्रदर्शनकारियों के बीच समझौता, विरोध प्रदर्शन धीमा पड़ा

सऊदी अरब माहौल बदल रहा है। महिलाओं  बिना बुर्के और हिजाब के भी देश की सड़कों पर घूम सकती हैं। देश में महिलाएं अब अपने बालों को ढकने वाले हिजाब को उतार इस बॉय कट हेयरस्टाइल  के साथ आजादी के साथ अपना कामकाज कर रही हैं। डॉक्टर सफी (बदला हुआ नाम) को जब राजधानी रियाद (capital Riyadh) में नई नौकरी मिली तो उन्होंने अपने सफेद कोट के साथ ऐसा हेयर स्टाइल रखने का फैसला किया जिसके बारे में वो सोच भी नहीं सकती थी।

क्राउन प्रिंस (crown prince) अपने महत्वाकांक्षी ‘विजन 2030’ के तहत देश की रूढ़िवादी छवि को सुधारकर देश में अधिक से अधिक विदेशी निवेश को आकर्षित करने की कोशिश में हैं।

Advertisement