Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. sawan mein shami ke paudhe : सावन में शमी के पौधे की पूजा का विशेष म​हत्व है, धन का आगमन होता है

sawan mein shami ke paudhe : सावन में शमी के पौधे की पूजा का विशेष म​हत्व है, धन का आगमन होता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sawan Mein Shami ke Paudhe : भगवान शिव जगत के आधार है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, शिव कृपा से मोक्ष् की प्राप्ति होती है।सावन माह भगवान शिव को समर्पित है। इस बार सावन के महीने में कई दुर्लभ संयोग (Rare Coincidence) बन रहे हैं और यह सावन पूरे दो माह यानी 59 दिनों का होने वाला है। सावन को भोले नाथ का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। श्रद्धालु भी अपने आराध्य की पूजा पाठ में लगे रहते हैं। वहीं, सावन के महीने में भगवान शिवजी को प्रिय पौधे शमी को लगाना बहुत फलदायी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,शमी घर पर लगाने से सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है। भगवान को शमी -पत्र अर्पित करते समय निम्नलिखित श्लोक बोला जाता है।

पढ़ें :- Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

अमंगलानां शमनीम् शमनीम् दुष्कृतानाम् च।
दुःस्वप्न-नाशिनीं धन्यां प्रपद्येहं शमीं शुभाम्।।

1.शमी का पौधा लगाने के लिए वास्तु शास्त्र में दिशा के बारे में बताया गया है। सावन माह के दौरान किसी भी शनिवार के दिन को शमी (Shami plant) का पौधा घर पर लगाएं। इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। शमी का पौधा महादेव और शनिदेव दोनों को बहुत प्रिय है। इस पौधे को घर पर लगाने से कष्टों से मुक्ति और कारोबार में सफलता मिलती है। शमी की लकड़ी का उपयोग हवन में भी समिधा की तरह किया जाता है। हवन में डाले जाने वाली लकड़ियों को समिधा कहते हैं। शमी को हमेशा घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं और ऐसी दिशा में हो जो घर से निकलते हुए आपके दाएं तरफ पड़े।

Advertisement