School closed: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। बीते कई दिनों से लगातार सर्दी बढ़ती जा रही है। बीते दो दिनों से हो रही बारिश ने और सर्दी बढ़ा दी है। इसको देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने राजधानी में 8वीं तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। ठंड को देखते हुए उनके स्कूल का समय सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से निर्देश दिया गया है कि, विद्याथियों की कक्षाओं में ठण्ड से बचाव हेतु पर्याप्त प्रबन्ध किए जाएं। प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने के लिए हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा।
पढ़ें :- Agniveer Recruitment 2026 : यूपी के 13 जिलों में 13000 से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल, 6 से 20 फरवरी तक भर्ती रैली का होगा आयोजन
स्कूलों के लिए जारी हुए ये निर्देश
. Classes / Practicals / Exams के लिए विद्यार्थियों को बाहर/ खुले में नहीं बैठाया जाएगा।
. विद्यार्थियों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है और यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाएं।
. जहां सम्भव हो, वहां विद्यालयों द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है।
ठंड से कामकाज हो रहा प्रभावित
बता दें कि, इन दिनों ठंड से कामकाज प्रभावित चल रहा है। बीते दो दिनों से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश भी रूक—रूककर हो रही है। इसके कारण ठंड बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन की तरफ से लिया गया है।