School closed: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। बारिश के बाद सर्दी और ज्यादा बढ़ गयी है। इसको देखते हुए गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। गौतमबुद्धनगर में नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले आदेश 6 जनवरी तक जारी किया गया था।
पढ़ें :- भारत सरकार मिडिल ईस्ट में हमारे लोगों की सुरक्षा के लिए तुरंत और पहले कदम उठाए : LoP राहुल गांधी
दरअसल, बारिश के कारण शीतलहर और कड़ाके की सर्दी और ज्यादा बढ़ गयी है। जिले में बढ़ते सर्दी के सितम को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टियों की अवधि बढ़ाई है। इससे पहले जिलाधिकारी के आदेश पर 6 दिसंबर तक स्कूलों की छुट्टी का आदेश दिए थे।
ठंड से कामकाज हो रहा प्रभावित
बता दें कि, इन दिनों ठंड से कामकाज प्रभावित चल रहा है। बीते दो दिनों से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश भी रूक—रूककर हो रही है। इसके कारण ठंड बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का फैसला गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन की तरफ से लिया गया है।