मेरठ। यूपी (UP) में शीतलहर और भीषण ठंड के चलते लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस बीच बच्चों का ध्यान रखते हुए मेरठ प्रशासन (Meerut Administration) ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है। मेरठ के स्कूलों में आठवीं तक कक्षाओं को 13 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वहीं 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। इनका समय सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक कर दिया गया है।
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार (District School Inspector Rajesh Kumar) के कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया अत्यधिक शीतलहर के कारण जिलाधिकारी महोदय द्वारा प्रदत्त आदेशों के अनुक्रम में छात्र/छात्राओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत जनपद में संचालित सभी बोर्डों (यूपी बोर्ड/सीबीएससी/आईसीएससी बोर्ड, मदरसा बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद बोर्ड एवं अन्य बोर्ड से मान्यता एवं सम्बद्धता प्राप्त विद्यालय) में कक्षा नर्सरी से 08 तक की कक्षाएं दिनांक 13 जनवरी, 2024 तक संचालित नहीं की जाएगी। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं प्रातः 10.00 बजे से अपराह्न 3.00 बजे तक संचालित की जाएगी। उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
उधर, 14 जनवरी को रविवार का अवकाश रहेगा। वहीं, कड़ाके की सर्दी के चलते जिला प्रशासन द्वारा नर्सरी से लेकर आठवीं तक के स्कूलों की छुट्टी करने के आदेश से छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी राहत की सांस ली है।