नोएडा। नोएडा (Noida) और ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के सभी स्कूलों में नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं ठंड के कारण 18 जनवरी से सुबह 10 बजे शुरू होंगी। गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार (Basic Education Officer Rahul Panwar) ने कहा कि यह समय जिला प्रशासन (District Administration) के अगले आदेश तक जारी रहेगा। अधिकारी ने आदेश को सख्ती से लागू करने को कहा।
पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा
पंवार ने कहा कि घने कोहरे और अत्यधिक ठंड को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) के जिलाधिकारी के तरफ से दिए गए निर्देशों के अनुपालन में नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों में कक्षाएं 18 जनवरी से अगले आदेश तक सुबह 10 बजे से संचालित की जाएंगी।