Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना और काजल लाए गए भारत , थाईलैंड से हुए थे गिरफ्तार

स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना और काजल लाए गए भारत , थाईलैंड से हुए थे गिरफ्तार

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। थाईलैंड (Thailand) में गिरफ्तार किए गए स्क्रैप माफिया रवि काना (Scrap Mafia  Ravi Kana)  और उसकी महिला सहयोगी काजल झा (Kajal Jha) को भारत ले आया गया है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस इस बात की अभी पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन रवि काना (Ravi Kana) के अधिवक्ता ललित मोहन गुप्ता (Advocate Lalit Mohan Gupta) ने यह स्वीकार किया है कि रवि काना (Ravi Kana) व काजल को भारत ले आया गया है। शनिवार को दोनों को अदालत में भी प्रस्तुत किया जा सकता है।

पढ़ें :- सरकारी जमीन की फर्जी आख्या देने वाले लेखपाल पर मुरादाबाद डीएम का बड़ा एक्शन, नजूल लैंड NOC मामले में भी चल रही है जांच

रवि काना (Ravi Kana) व उसकी महिला सहयोगी को मंगलवार को थाईलैंड के बैंकॉक में वहां की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। रवि के खिलाफ गैंगरेप और गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। रवि काना (Ravi Kana)  के गैंग के 14 सदस्य पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे। रवि के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (Red Corner Notice) जारी किया गया था। साथ ही थाईलैंड की पुलिस (Thailand Police) के साथ भी विवरण साझा किया गया था। इसके बाद वहां की पुलिस ने रवि व काजल को गिरफ्तार किया था। वहां पर दोनों को अदालत में प्रस्तुत किया गया था। इसके बदा उन्हें भारत लाया गया है।

Advertisement