Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. समुद्री चक्रवात ​ताउते का दिल्ली में भी असर, आज सुबह से ही हो रही बारिश

समुद्री चक्रवात ​ताउते का दिल्ली में भी असर, आज सुबह से ही हो रही बारिश

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। समुद्री चक्रवात तूफान ताउते का असर देश की राजधानी दिल्ली में भी देखेने को मिला है। मंगलवार सुबह से यहां पर बादल छाए हुए थे। वहीं, बुधवार सुबह से यहां पर बारिश हो रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पढ़ें :- Arvind Kejriwal: सुप्रीम कोर्ट ने जानिए किन शर्तों पर दी सीएम केजरीवाल को अंतरिम जमानत

बारिश के चलते राजधानी दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया है। इसके साथ ही चिपचिपी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली में बुधवार का दिन भीगा-भीगा रहेगा। सुबह से दी दिल्ली में हल्की बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में आज तेज बरसात होगी।

इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं भी चलने की संभावना है। मौसम की यह गतिविधि गुरुवार को भी जारी रहेगी। बता दें कि, समुद्री तूफान ताउते का असर यूपी में भी देखने को मिलेगा।

आज मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और सहारनपुर सहित विभिन्न यूपी पश्चिमी जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग ने वेस्ट यूपी के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान यहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आंधी चलेगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : कांग्रेस ने दिल्ली के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, राहुल समेत इनके नाम हैं शामिल
Advertisement