HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है, कांग्रेस पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है: पीएम मोदी

देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है, कांग्रेस पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। 5 चरणों में ही इंडी जमात का ढोल फट गया है। आपने देखा होगा कि तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। कांग्रेस और इंडी वालों के लिए देश से भी बड़ा इनका वोटबैंक है। इन लोगों ने वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया...एक भारत और दो-दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए। अब इंडी वाले कह रहे हैं कि बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमानों का है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के भिवानी में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज बुद्ध पूर्णिमा है। मैं समस्त देशवासियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं। मैं अगर हरियाणा आऊं और पुरानी यादें ताजा न हों, ऐसा हो नहीं सकता। क्योंकि हरियाणा तो वर्षों तक एक प्रकार से मेरा घर ही बन गया था। मैं बड़े गर्व के साथ कहता हूं कि मुझे राजनीति की बहुत सारी शिक्षा हरियाणा और पंजाब से मिली है। हरियाणा के घी-मक्खन का जोर आज पूरी दुनिया देख रही है। सारी भारत-विरोधी ताकतें लगी रहती हैं। लेकिन मोदी इनके झुकाए नहीं झुकता है। अभी मोदी को आपका कर्ज चुकाने के लिए बहुत काम करना है। हमारे हरियाणा को नई ऊंचाई पर लेकर जाना है।

पढ़ें :- Video-पीएम मोदी और मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौत ने कही ये बड़ी बात

उन्होंने आगे कहा कि, ये चुनाव देश का प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है। लेकिन आप सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं चुनेंगे, बल्कि देश का भविष्य भी चुनेंगे। एक ओर आपका जांचा-परखा सेवक मोदी है। वहीं दूसरी ओर कौन है, इसका अता-पता ही नहीं है। इंडी अलायंस वालों का हाल तो ऐसा है कि गाय ने दूध दिया नहीं, लेकिन घी खाने के लिए इंडी वालों में झगड़ा शुरू हो गया। अब ये लोग कह रहे हैं कि हर साल एक आदमी भारत का प्रधानमंत्री बनेगा। 5 साल, 5 पीएम! आप मुझे बताइए, ऐसे देश चलेगा क्या? ये लोग देश को फिर से गड्ढे में धकेलना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि, देश की जनता इंडी जमात के इरादे पहले ही भांप चुकी है। इसलिए इनका ये हाल हुआ है। 5 चरणों में ही इंडी जमात का ढोल फट गया है। आपने देखा होगा कि तीसरे चरण के बाद इन्होंने रोना-धोना शुरू कर दिया। कांग्रेस और इंडी वालों के लिए देश से भी बड़ा इनका वोटबैंक है। इन लोगों ने वोटबैंक के लिए देश का विभाजन करवाया…एक भारत और दो-दो मुस्लिम राष्ट्र बनाए। अब इंडी वाले कह रहे हैं कि बचे हुए भारत पर भी पहला अधिकार मुसलमानों का है।

साथ ही कहा, बंगाल में इंडी जमात के लोगों ने मुसलमानों को ओबीसी का सर्टिफिकेट दे दिया था। जो आरक्षण ओबीसी को मिलना चाहिए, वो मुसलमानों को और घुसपैठियों में बांटा जा रहा था। हाईकोर्ट ने बंगाल में पिछले 10-12 सालों में मुसलमानों को दिए सारे सर्टिफिकेट रद्द कर दिए हैं। आप इंडी जमात वालों की मानसिकता देखिए…बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा दिया है कि वो हाईकोर्ट का फैसला नहीं मानेंगी…मुसलमानों को ओबीसी का आरक्षण देकर रहेंगी।

उन्होंने आगे कहा कि, हरियाणा में राम-राम के बिना कोई काम नहीं होता। लेकिन कांग्रेस का बस चले तो ये हरियाणा में राम का नाम लेने वालों को ये गिरफ्तार कर लें। कांग्रेस पूरे देश से ही राम को हटाना चाहती है। कांग्रेस जब तक सत्ता में रही, उसने राम मंदिर नहीं बनने दिया।
कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तक का बहिष्कार कर दिया। अब तो शहजादे के सलाहकार ने एक ओर बड़ा खुलासा किया है कि अब कांग्रेस अगर सत्ता में आई, तो ये राम मंदिर पर ताला लगाने की फिराक में है।

पढ़ें :- जून में गर्मी और महंगाई लोगों के छुड़ा रही पसीने, दाल, दूध-सब्जियों के दामों में लगी आग, चुनाव बाद आम जनता को क्यों मिली यह मार?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, हमारे हरियाणा को लूटने में भी कांग्रेस ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। मैंने तो अपनी आंखों से देखा है कि कांग्रेस के समय हरियाणा का क्या हाल था? जो मुख्यमंत्री बनता था, वो अपने जिले से बाहर नहीं देखता था। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं, जिसे लूटने का खुला खेल न चलता हो। नौकरी दिलवाने के नाम और ये लोग जमीनें बिकवा देते थे। ट्रांसफर-पोस्टिंग की तो खुली इंडस्ट्री चलती थी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...