1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूली की जाएगी…पीएम मोदी का इंडिया गठबंधन का निशाना

भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूली की जाएगी…पीएम मोदी का इंडिया गठबंधन का निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। उन्होंने कहा कि, दिल्ली का मूड क्या है...ये देश देख रहा है। अब तक 400 से ज्यादा सीटों का मतदान हो चुका है। 5 चरणों ने बीजेपी-एनडीए की मजबूत सरकार पक्की कर दी है। आजादी के बाद पहली बार भारत के लोगों ने स्पष्ट रूप से कांग्रेस मॉडल और भाजपा मॉडल का फर्क देखा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में चुनावी जनसभा को संबोधित किए। उन्होंने कहा कि, दिल्ली का मूड क्या है…ये देश देख रहा है। अब तक 400 से ज्यादा सीटों का मतदान हो चुका है। 5 चरणों ने बीजेपी-एनडीए की मजबूत सरकार पक्की कर दी है। आजादी के बाद पहली बार भारत के लोगों ने स्पष्ट रूप से कांग्रेस मॉडल और भाजपा मॉडल का फर्क देखा है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को ना आगे की सोचने की फुर्सत है और ना ही क्षमता है। इन लोगों ने 60 साल तक भारत के सामर्थ्य के साथ अन्याय किया है। मैं कहूंगा कि इन लोगों ने आपराधिक कृत्य किया है। 140 करोड़ का इतना बड़ा देश, भारत को जो स्पीड चाहिए, जो स्केल चाहिए वो एकमात्र भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही दे सकती है।

पढ़ें :- IND vs IRE 1st T20I Live : आज भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला टी20आई, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस राज में उनके एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि जब वो दिल्ली से 100 पैसे भेजते हैं, तो गांव में जाते-जाते 15 पैसे ही पहुंचते हैं, 85 पैसे गायब हो जाते हैं। आज हम दिल्ली से एक रुपए भेजते हैं तो डीबीटी के माध्यम से पूरा का पूरा पैसा लाभार्थी के खाते में जमा हो जाते हैं। इसके साथ ही कहा, कॉमनवेल्थ गेम्स को कौन भूल सकता है। कांग्रेस के पास भारत के सामर्थ्य को पूरी दुनिया को दिखाने का मौका था, लेकिन कांग्रेस ने दिल्ली को इतना लूटा कि एक बदनुमा दाग कॉमनवेल्थ गेम्स पर लगा दिया, ये कांग्रेस का मॉडल था।

पीएम ने आगे कहा कि, मैं इस चुनाव में एक लड़ाई लेकर निकला हूं, जिन लोगों ने भारत के संविधान के साथ धोखा किया है, अब समय आ रहा है कि ऐसे घोर सांप्रदायिक लोगों को देश पहचानें और मेरे मुसलमान भाई भी पहचानें। उन्होंने कहा कि, आज कांग्रेस के शहजादे ने एक बहुत बड़ा सच स्वीकार कर लिया, उन्होंने मान लिया है कि उनकी दादी, उनके पिताजी और उनकी माताजी के समय जो सिस्टम बना, वो दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को घोर विरोधी रहा है। कांग्रेस के इसी सिस्टम ने एससी-एसटी-ओबीसी की कितनी ही पीढ़ियों को तबाह किया है। इसके साथ ही कहा, शराब घोटाले की कमाई हो या फिर नेशनल हेराल्स घोटाला हो… भ्रष्टाचारियों से पाई-पाई वसूली की जाएगी। जिसने लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा।

 

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला: ट्रस्ट की शिकायत पर में दर्ज हुई FIR, SIT कर रही है मामले की जांच
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...