Jammu-Kashmir Election Result: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम 8 अक्टूबर यानी मंगलवार को आयेंगे। चुनाव परिणाम से पहले आए एग्जिट पोल में जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉफ्रेंस की सरकार बनती हुई दिख रही है। हालांकि, भाजपा नेता एग्जिट पोल के विपरित चुनाव के परिणाम आने का दावा कर रहे हैं। इन सबके बीच कांग्रेस नेता जयराम रामेश (Congress leader Jairam Ramesh) का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा, हमारे पास यह कहने के लिए स्पष्ट जानकारी और आधार है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन के पक्ष में लोगों के फ़ैसले को नकारने के लिए सत्ता का गलत और दुर्भावनापूर्ण ढंग से इस्तेमाल किया जा रहा है।
पढ़ें :- BJP candidates List: पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जारी की 19 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, देखिए किसको कहां से मिला टिकट
जयराम रामेश ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, सामने दिख रहे हार के ख़तरे को देखते हुए भाजपा किसी भी तरह से बहुमत के साथ छेड़-छाड़ करने का भयावह खेल खेल रही है। वह त्रिशंकु विधानसभा के उम्मीद में है ताकि उन्हें जोड़-तोड़ करने में मदद मिल सके। वे जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को स्पष्ट जनादेश दिया है।
सामने दिख रहे हार के ख़तरे को देखते हुए भाजपा किसी भी तरह से बहुमत के साथ छेड़-छाड़ करने का भयावह खेल खेल रही है। वह त्रिशंकु विधानसभा के उम्मीद में है ताकि उन्हें जोड़-तोड़ करने में मदद मिल सके। वे जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर के लोगों ने कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को स्पष्ट…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) October 7, 2024
पढ़ें :- हम पाकिस्तान की तरह 'दलाल देश' नहीं बन सकते...सर्वदलीय बैठक में जानिए ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री?
उन्होंने आगे लिखा, इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को खत्म करने के लिए उन्होंने अपनी स्वघोषित ‘चाणक्य-नीति’ के पुराने तरीकों का सहारा लिया है। हमारे पास यह कहने के लिए स्पष्ट जानकारी और आधार है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन के पक्ष में लोगों के फ़ैसले को नकारने के लिए सत्ता का गलत और दुर्भावनापूर्ण ढंग से इस्तेमाल किया जा रहा है। हम ऐसे नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।