नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का शुक्रवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। कुछ दिनों पहले शेष नारायण सिंह कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ गए थे। संक्रमण के बाद उपचार के लिए उन्हें जिम्स में भर्ती करवाया गया था।
पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन
आपको बता दें, शेष नारायण सिंह के निधन पर नोएडा मीडिया क्लब और ग्रेटर का प्रेस क्लब ने शोक जाहिर प्रकट किया है। उनकी उम्र 75 वर्ष थी। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के लमहुआ के रहने वाले थे। उनके छोटे भाई फौजदार सिंह सुल्तानपुर में ही रहते हैं और खेतीबाड़ी करते हैं।
करीब 4 दशक लंबे पत्रकारिता करियर में शेष नारायण सिंह ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की थीं। उन्होंने एनडीटीवी इंडिया और न्यूज नेशन जैसे देश के शीर्ष न्यूज चैनल्स की मौजूदा टीम को प्रशिक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फिलहाल वह देशबंधु के पॉलिटिकल एडिटर थे। उन्होंने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन में कई वर्षों तक बतौर प्रोफेसर अध्यापन किया।
वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!
— Narendra Modi (@narendramodi) May 7, 2021
पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
इलाज के दौरान प्लाज़्मा समेत कई विधियों से उनकी जीवन रक्षा की कोशिश की गई लेकिन सब बेकार साबित हुआ। शेष नारायण सिंह को देश के सभी बड़े न्यूज चैनलों में राजनितिक और सामाजिक मुद्दों पर विशेषज्ञ के तौर पर अपनी राय रखते देखा जाता था। इससे पहले 30 अप्रैल को इंडिया टुडे ग्रुप के एंकर और वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना का निधन हो गया था। वह भी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में थे।
पूर्व सीएम ने जताया दुख
वरिष्ठ पत्रकार श्री शेष नारायण सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद!
शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।
पढ़ें :- जौनपुर लोकसभा सीट से श्रीकला ही रहेंगी उम्मीदवार, मंडल कोऑर्डिनेटर, बोले- फैलाई जा रही हैं भ्रामक खबरें
भावभीनी श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/CbeeYCVoIq
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 7, 2021
वरिष्ठ पत्रकार श्री शेष नारायण सिंह जी का निधन, अत्यंत दुखद! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। भावभीनी श्रद्धांजलि!