Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आकांक्षा दुबे की मां का सनसनीखेज आरोप, समर सिंह ने  बेटी की हत्या की, 21 मार्च को दी थी धमकी

आकांक्षा दुबे की मां का सनसनीखेज आरोप, समर सिंह ने  बेटी की हत्या की, 21 मार्च को दी थी धमकी

By संतोष सिंह 
Updated Date

वाराणसी ।  भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में आज वाराणसी पहुंची उनकी मां मधु दुबे (Madhu Dubey) ने भोजपुरी गायक समर सिंह (Samar Singh)  और उसके भाई संजय सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है।  आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने कहा कि मेरी बेटी की हत्या समर सिंह (Samar Singh) और उसके भाई संजय सिंह ने करवाई है।  मृतक आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)  की मां मधु दुबे के अनुसार, समर सिंह (Samar Singh)  और संजय सिंह ने आकांक्षा से तीन साल से करोड़ों रुपयों का काम कराकर पैसा रोका था।  मां ने बताया कि 21 तारीख को समर सिंह (Samar Singh)  के भाई संजय सिंह ने आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बारे में आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)  ने खुद उनको फोन से इसकी जानकारी दी थी।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

आकांक्षा आत्महत्या नहीं कर सकती है : चाची संगीता दुबे

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey)  की मौत पर उनकी चाची संगीता दुबे (Sangeeta Dubey) ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संगीता के मुताबिक आकांक्षा आत्महत्या नहीं कर सकती, वह बहुत तेज और व्यवहारिक थी। बता दें कि आकांक्षा मूल रूप से भदोही जिले की रहने वाली थीं।

आज होगा पोस्टमार्टम
इस पूरे मामले को पुलिस प्रथम दृष्टया सुसाइड ही मान रही है। लेकिन जैसे सबूत और गवाह सामने आ रहे है वो कुछ और ही इशारा कर रही है। एसीपी ज्ञान प्रकाश (ACP Gyan Prakash) ने बताया की इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच जारी है। उनके परिवार के लोग भी मुंबई से वाराणसी आ गए है और आज आकांक्षा के शव का पोस्टमार्टम भी होगा।

क्या बोले एसपी?

पढ़ें :- Hardoi News : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय (ACP Sarnath Gyan Prakash Rai) ने बताया कि ये होटल सोमेंद्र है थाना सारनाथ के अंतर्गत यहां पर हमें सूचना मिली की रूम नंबर 105 में एक महिला ने फांसी लगा ली है। इस पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया और सभी लोग यहां पर पहुंचे। साक्ष्य संकलन किए गए हैं और प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पता चला है कि ये भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री आकांक्षा दुबे हैं, जो मूल रूप से भदोही की रहने वाली हैं और काफी समय से इनका परिवार महाराष्ट्र में रहता है।

परिजनों को सूचना दे दी गई है वो आ रहे हैं और अग्रिम विधिक कार्रवाई इसमें की जा रही है। कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, ये 22 तारीख की रात यहां पर आई थी।  यहां पर इनकी फिल्म की शूटिंग चल रही थी। अभी कुछ जानकारी नहीं मिली है, सभी से पूछताछ की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का ननिहाल मिर्जापुर के विंध्याचल में है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि आकांक्षा एक भोजपुरी गायक के करीब थीं। पुलिस के मुताबिक, आकांक्षा भोजपुरी गायक के साथ वाराणसी के टकटकपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रहती थीं। गायक के दुर्व्यवहार से ही दुखी रहने लगी थीं। इसी वजह से अवसादग्रस्त थीं। पुलिस के जाने पर वह गायक अपने कमरे में नहीं मिला। हालांकि, गायक से मनमुटाव व विवाद का आकांक्षा के काम पर कोई असर नहीं पड़ा था। पुलिस अभिनेत्री के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिरी बार उनकी बात किससे हुई थी? वह किसके साथ थीं? किसकी पार्टी में गई थीं? पुलिस के अनुसार, मोबाइल की कॉल डिटेल प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में एक अहम कड़ी साबित होगी।

Advertisement