Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Sensex-Nifty Closing Bell : शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल?

Sensex-Nifty Closing Bell : शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल?

By संतोष सिंह 
Updated Date

Sensex-Nifty Closing Bell : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार (Stock Market)  लाल निशान पर बंद हुआ है। बेंचमार्क सेंसेक्स (Benchmark Sensex) और निफ्टी में करीब दो प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1470.50 अंक या 1.93 प्रतिशत गिरकर 74,563.92 पर बंद हुआ। इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 488.05 अंक या 2.06 प्रतिशत गिरकर 23,151.10 पर बंद हुआ।

पढ़ें :- Sensex-Nifty Closing Bell : शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 780 अंक टूटा, निफ्टी 25900 के नीचे

रुपया 20 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.45 (अस्थायी) के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। तेज बिकवाली के चलते बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण से करीब 10 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए।

Advertisement