पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: जेन-जेड आंदोलन के दौरान हुई आगजनी और तोड़फोड़ से क्षतिग्रस्त भैरहवा भंसार (कस्टम) कार्यालय ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए पुनः कामकाज शुरू कर दिया है।
पढ़ें :- US Iran War : ईरान ने अमेरिकी टेक कंपनियों दी चेतावनी, गूगल , Amazon और Microsoft को निशाने पर लिया
भैरहवा कस्टम कार्यालय के प्रमुख शिवलाल न्यौपाने ने बताया कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए अस्थायी तौर पर कार्यालय परिसर के बाहर टेंट लगाकर सेवा दी जा रही है। उन्होंने कहा, “भवन क्षतिग्रस्त होने के बावजूद आयात–निर्यात का काम नहीं रुकना चाहिए। इसी उद्देश्य से अस्थायी ढाँचा खड़ा कर सेवाएँ बहाल की गई हैं।”
सूत्रों के अनुसार, डिजिटल सिस्टम ठप पड़ने के बाद फिलहाल मैनुअल प्रक्रिया के जरिए कस्टम जांच-पास किया जा रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने लैपटॉप की मदद से खुले टेंट में ही कामकाज शुरू कर दिया है।
निजी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही तथा उनके लिए भंसार सुविधा फिलहाल बहाल नहीं की गई है।
पढ़ें :- LPG Gas Cylinder Crisis : अखिलेश, बोले-खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर, जनता को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया