जहां लोग रील और वीडियो बनकर फेमस होना चाहते हैं वहीं जालौन की इन बेटियों ने कुछ ऐसा किया जिससे एसडीएम कुछ सौगात लेकर पहुँच गयी।बेटियों ने जो कर के दिखया वो वाकई तारीफ के काबिल है । बता दें कि जालौन में ग्राम चमेड़ की स्कूली छात्राओं ने गांव की जर्जर सड़क से परेशान होकर एसडीएम और मंडी सभापति को शिकायत पत्र लिखी थी। जिसके बाद सड़क निर्माण के लिए 49.85 लाख का बजट पास हो गया है।स्कूली छात्राओं ने दो माह पहले एसडीएम और मंडी सभापति ज्योति सिंह को शिकायती पत्र दिया था।
पढ़ें :- CM योगी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला पत्रकार पवन तिवारी गिरफ्तार, भड़काऊ तस्वीर अपलोड करने का आरोप
बजट पास होने पर खुशी
एसडीएम ज्योति सिंह मंडी सचिव सोनू के साथ गांव पहुंचीं और बच्चों व ग्रामीणों को सड़क निर्माण के लिए बजट पास होने की जानकारी दी। ये जानने के बाद गाँव वाले बहुत खुश हुए। बच्चियों का हौसला बढ़ाया और बताया कि चमेड़ से ग्राम जुझारपुरा तक 1.46 किलोमीटर डामरीकरण सड़क के लिए मंडी समिति से 49.85 लाख का बजट पास हुआ है।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
ग्रामीणों ने स्कूली छात्राओं की पहल की सराहना की और कहा कि सड़क निर्माण से गांव के विकास को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर सड़क के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, अब इसके बाद गाँव के लोगों को परेशानी नहीं उठानी पड़ी।
पढ़ें :- कानपुर नगर के सीएमओ डॉ. हरि दत्त नेमी अनुभवहीन व कनिष्ठ चिकित्सकों को महत्वपूर्ण तैनाती देकर चला रहे हैं वसूली गैंग, शासनादेश का है खुला उल्लंघन
स्कूली छात्राओं का हौसला
स्कूली छात्राओं ने बताया कि उन्होंने परेशान होकर एसडीएम का दरवाजा खटखटाया था और आज एक बड़ी समस्या गांव वालों की दूर होने जा रही है। उन्होंने एसडीएम मैडम ज्योति सिंह का भी बड़ा सहयोग बताया है कि उन्होंने उनकी समस्या को गंभीरता से लिया और जर्जर सड़क के लिए बजट पास भी कराया। छात्राओं का मानना है अब वो ऐसे कई गंभीर मुद्दों को लेकर आवाज उठाएंगी।