Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Shahjahanpur Road Accident : ऑटो से गंगा स्नान करने जा रहे 12 श्रद्धालुओं की ऑटो-ट्रक टक्कर से मौत, मचा कोहराम

Shahjahanpur Road Accident : ऑटो से गंगा स्नान करने जा रहे 12 श्रद्धालुओं की ऑटो-ट्रक टक्कर से मौत, मचा कोहराम

By संतोष सिंह 
Updated Date

Shahjahanpur Road Accident : यूपी (UP) के शाहजहांपुर जिले (Shahjahanpur District) में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। अल्हागंज थाना क्षेत्र (Alhaganj Police Station Area)में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे (Bareilly-Farrukhabad Highway)  पर तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी है। इस हादसे में 12 श्रद्धालुओं के मरने की खबर है। घटना की जांच पुलिस कर रही है।

पढ़ें :- Dollar vs Rupee : पश्चिम एशिया की जंग में रुपया बेदम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.93 पर पहुंचा, अब और कितना गिरेगा?

शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव दमगड़ा से गंगा स्नान (Ganga Bath) करने के लिए ढाई घाट जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। भीषण सड़क हादसे में करीब 12 लोगों की मौत की सूचना है। बता दें कि यह हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अल्हागंज के गांव सुगसुगी (Village Sugusugi) के पास बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे (Bareilly-Farrukhabad Highway) पर हुआ है।

बताया जा रहा है कि ऑटो में 12 लोग ही सवार थे। हादसे में चालक समेत सभी मौत हो गई है। हादसे के बाद डीएम उमेश प्रताप सिंह(DM Umesh Pratap Singh), एसपी अशोक कुमार मीणा (SP Ashok Kumar Meena)और जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा (Jalalabad MLA Hariprakash Verma)मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

पढ़ें :- Kaushambi News: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं की भरी पिकप खड़े ट्राला से टकराई, 8 लोगों की मौत, कई घायल
Advertisement