Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. शाहनवाज हुसैन ने हाँथ में बंदूक थाम कहा-नहीं बंद होने देंगे गन कारखाना

शाहनवाज हुसैन ने हाँथ में बंदूक थाम कहा-नहीं बंद होने देंगे गन कारखाना

By प्रिन्स राज 
Updated Date

मुंगेर। औद्योगिक विकास की कड़ी में मुंगेर बंदूक कारखाना को विकसित कर मुंगेर को औद्योगिक हब के रूप में में पहचान दिलाया जाएगा।

पढ़ें :- रुद्रांश सिंह ने आईसीएसई परीक्षा में 92 फीसदी अंक हासिल कर मेधा का परचम लहराया

यह बातें रविवार को सर्किट हाउस में बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों से कही। उद्योग मंत्री बंदूक कारखाना निरीक्षण करने पहुंचे।

बंदूक निर्माता संघ ने उन्हें बंदूक कारखाना के संबंध में पूरी जानकारी दी एवं वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। बंदूक कारखाना में निर्मित पंप एक्शन गन देखकर  वह काफी प्रभावित हुए।

यह देश का पुराना बंदूक कारखाना है। इसे हर हाल में बचाना है। इस कारखाने के विकास को लेकर संघ के लोगों को पटना बुलाया गया है। चर्चा कर विकास का ब्लू प्रिंट तैयार किया जाएगा।

पढ़ें :- UP News : इस्कॉन अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए वृंदावन लाया गया
Advertisement