Jharkhand News: झारखंड के दुमका में हैवानियत की ऐसी घटना सामने आई है, जिसको सुनकर हर किसी के रोगंटे खड़े हो जा रहे हैं। फोन पर बात नहीं करने पर एक युवती को जिंदा जला दिया गया। इस घटना के बाद पूरे झारंखड में आक्रोश है। लोग इस घटना को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। युवती का नाम अंकिता बताया जा रहा है।
पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- ममता INDIA गठबंधन के साथ,अधीर रंजन को फॉलो करना होगा पार्टी का निर्णय
पुलिस के मुताबिक, आरोपी शाहरूख को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, इस बीच उसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी शाहरुख की हेकड़ी दिखाई दे रही है। वो पुलिस कस्टडी में हंसता हुआ दिख रहा है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
यह नरभक्षी,दानव कैसे मुस्करा रहा है जैसे कोई मेडल जीत कर लाया हो,इसने झारखंड दुमका की एक लड़की को ज़िंदा जलाने का गुनाह किया है।
इस दरिंदें को फांसी कब होगी ??#JusticeForAnkita pic.twitter.com/PwafwXKKuB
— Yogita Bhayana योगिता भयाना (@yogitabhayana) August 29, 2022
पढ़ें :- Swati Maliwal Case : CM अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार
वीडियो को देखने से ऐसा लग रहा है जैसे शाहरुख को अपने किये पर पछतावा ही नहीं है। वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि आरेापी को पुलिस जब गाड़ी में बैठाने के लिए ले जा रही थी तब वो हंस रहा था। इसके बाद वो पुलिस की गाड़ी में बैठने के बाद भी मुस्कुरा रहा है। वो अपनी गालों और चेहरे पर हाथ फेरता हुआ नजर आ रहा है।
दो साल से कर रहा था परेशान
बताया जा रहा है कि अंकिता ने अपने बयान में कहा था कि शाहरुख दो साल से उसको परेशान कर रहा था। उसकी सहेली से शाहरुख उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। नंबर मिलने के बाद वो लगातार फोनकर बात करने का दबाव डालता था। जब लड़की ने शाहरुख से मोबाइल पर बात करने से इनकार कर दिया था तब शाहरुख ने उसे जिंदा जला दिया था। गंभीर हालत में अंकिता को रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया था। करीब 5 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद अंकिता की मौत हो गई थी।