Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. महीप कपूर ने अपनी उम्र को लेकर कंफ्यूजन किया दूर, बढ़ती उम्र पर रखी अपनी राय, ‘मैं शानदार दिखना चाहती हूं’

महीप कपूर ने अपनी उम्र को लेकर कंफ्यूजन किया दूर, बढ़ती उम्र पर रखी अपनी राय, ‘मैं शानदार दिखना चाहती हूं’

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री महीप कपूर (Maheep Kapoor ) ने हाल ही में एक खुलासा किया है। इसे लेकर फैंस हैरान हैं। एक पॉडकास्ट में संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पत्नी ने अपनी उम्र को लेकर लंबे समय से चली आ रही उलझन पर बात की। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ उम्र बढ़ने को अपनाने के बारे में चर्चा की। महीप कपूर अभिनेत्री शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की मां हैं।

पढ़ें :- शनाया कपूर की एक तस्वीर ने किया 'कॉफी विद करण 9' का पर्दाफाश? रैपिड फायर राउंड स्क्रिप्टेड होने पर छिड़ी बहस

ऑल अबाउट हर पॉडकास्ट में महीप कपूर (Maheep Kapoor )  ने बताया कि उन्हें 52 साल की होने पर गर्व है। बातचीत के दौरान सोहा अली खान ने माना कि शुरू में उन्हें महीप से उनकी उम्र पूछने में घबराहट हो रही थी। इसकी वजह यह थी कि अक्सर यह सवाल पूछना अच्छा नहीं माना जाता। हालांकि, महीप ने ईमानदारी के साथ इस सवाल का स्वागत किया।

अपनी उम्र को लेकर फैली उलझन पर बात करते हुए महीप ने मजाक में कहा कि उनके बारे में इंटरनेट पर मौजूद जानकारी सही नहीं है। उन्होंने कहा ‘जो लोग मुझे थोड़ा-बहुत जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं थोड़ी सीधी-सादी और साफ बात करने वाली इंसान हूं। दुर्भाग्य से, विकिपीडिया पर तो मैं अभी भी भ्रूण की अवस्था में ही दिखाई देती हूं।’

इसके बाद सोहा ने बताया कि एपिसोड की तैयारी करते समय उन्हें उम्मीद थी कि वह 50 के आस-पास उम्र वाली किसी महिला से बात करेंगी, लेकिन ऑनलाइन जानकारी में महीप की उम्र 43 साल बताई गई थी। उम्र को लेकर सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए महीप ने कहा कि ‘मैं 43 साल की नहीं हूं, मैं 52 साल की हूं और मुझे 52 साल की होने पर गर्व है।

महीप ने दी बेबाक अंदाज में जानकारी

पढ़ें :- रैंप पर दिखा अभिनेत्री तमन्ना भाटिया का जलवा, लाल रंग के गहने ने जीता सबका दिल

महीप की बात सुनकर सोहा ने मजाक में कहा ‘इसीलिए आप 52 साल की उम्र में भी इतनी शानदार दिखती हैं। जब उम्र 43 साल बताई गई थी, तो मुझे लगा था कि आप 43 साल के हिसाब से ठीक-ठाक दिखती हैं।’ इसके बाद महीप ने अपने बेबाक अंदाज में सही जानकारी दी। उन्होंने कहा ‘मैं शानदार दिखना चाहती हूं और दोस्तों, मैं 52 साल की हूं। मेरा जन्म 1973 में हुआ था, 29 अप्रैल को। लंदन में मेरा जन्म हुआ था, शायद शाम 5 बजे के आसपास। उन्होंने बढ़ती उम्र को सहजता से स्वीकारने की सलाह दी।

Advertisement