Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shani Vakri 2023 Shasha Rajyoga : 17 जून से शनि होंगे वक्री, इन राशि के जातकों को हो सकता है लाभ

Shani Vakri 2023 Shasha Rajyoga : 17 जून से शनि होंगे वक्री, इन राशि के जातकों को हो सकता है लाभ

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shani Vakri 2023 Shasha Rajyoga :  न्याय के देवता शनि देव की चाल बदलने वाली है। सूर्य पुत्र शनिदेव महाराज राशि परिवर्तन करने वाले है। शनि देव इस समय अपनी ही राशि कुंभ में हैं। 17 जून शनिवार के दिन रात 10 बजकर 56 मिनट पर शनि कुंभ राशि में वक्री हो रहे हैं। शनि देव 17 जून से 3 नवंबर 2023 तक वक्री रहेंगे। 140 दिन तक वक्री रहने के बाद शनि कुंभ में 4 नवंबर को 12:31 एएम पर मार्गी हो जाएंगे। 17 जून को शनि के वक्री होने से शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। वक्री की अवस्था में ग्रह राशियों पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।शनि देव (Shani Dev) जब राशि परिवर्तन करते हैं तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है।आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

पढ़ें :- 04 मई 2024 का राशिफलः शनिवार के दिन इन राशि के लोगों की आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे

सिंह: शश राजयोग के कारण सिंह राशि के जातकों को फायदा होगा। काम में मन लगेगा, सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। रिश्तों को प्राथमिकता देंगे, जिससे आपके संबंध मजबूत होंग।

वृश्चिक: शनि देव की दृष्टि आप पर कृपा करेगी। आपको अपनी पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिल सकता है। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कुंभ: शनि देव आपकी ही राशि में हैं तो आपको लाभ होगा। आपका आत्म बल बढ़ा रहेगा। नये काम में सफलता मिलेगी। वह आपके लिए फायदा देने वाला हो सकता है।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
Advertisement