Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. शशि थरूर का मोदी सरकार पर हमला, बोले- गवर्नमेंट और लोकसभा स्पीकर को सदन चलाने में दिलचस्पी नहीं

शशि थरूर का मोदी सरकार पर हमला, बोले- गवर्नमेंट और लोकसभा स्पीकर को सदन चलाने में दिलचस्पी नहीं

By Abhimanyu 
Updated Date

New Delhi: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद में बजट पेश किया था, लेकिन इसके बाद से अब तक लोकसभा की कार्यवाही सूचारु रूप से नहीं चल पायी है। जिसकी वजह है- मोदी सरकार और विपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध। सोमवार को भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला लोकसभा में हंगामें के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि सरकार और लोकसभा स्पीकर सदन चलाने में इंटरेस्टेड नहीं हैं।

पढ़ें :- 'ईरान मिलिट्री कमांड के लोग अपनी जान बचाने के लिए सरेंडर करना चाहते हैं...' मिडिल ईस्ट में भयंकर युद्ध के बीच ट्रंप का दावा

संसद परिसर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मीडिया से कहा, “मैं बजट पर बोलने आया था, लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार और लोकसभा स्पीकर सदन चलाने में इंटरेस्टेड नहीं हैं। मैं दोपहर 2 बजे फिर आऊंगा और सदन में बोलने की कोशिश करूंगा। वित्त मंत्री तो सदन में बैठी भी नहीं थीं, मुझे लगता है कि उन्हें पता था कि सदन स्थगित हो जाएगा…” लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के विपक्ष के कदम पर उन्होंने कहा, “यह मेरे हाथ में नहीं है, आप इस बारे में हाई कमांड से पूछ सकते हैं।”

व्हील चेयर पर संसद आ रहे हैं शशि थरूर

पिछले दिनों कांग्रेस सांसद शशि थरूर फोन पर बात करते हुए संसद परिसर की सीढ़ियों से गिर गए थे। इस घटना के अगले दिन वह व्हील चेयर पर संसद पहुंचे थे। तब थरूर ने मीडिया को बताया था कि संसद से बाहर आते समय मैं गिर गया। बदकिस्मती से, मुझे हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया है, लेकिन मैं (संसद) जाऊंगा… रोज़ आऊंगा। वहीं, कुछ दिन पहले थरूर ने एक्स पोस्ट में हंगामें के चलते एक प्राइवेट मेम्बर बिल न पेश करने की बात लिखी थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “कल संसद में हंगामे की वजह से मुझे कश्मीरी पंडितों के अधिकारों पर एक प्राइवेट मेंबर बिल पेश करने का मौका नहीं मिला, जिसे मैंने पहली बार 2021 में ड्राफ्ट करके सबमिट किया था! तब अधिकारियों ने इसे सत्रहवीं लोकसभा के बाकी समय के लिए रोक दिया था। मैंने इसे पिछले साल अठारहवीं लोकसभा में फिर से सबमिट किया, और आखिरकार पांच साल बाद कल इसे लिस्ट किया गया। अब इसे और इंतज़ार करना पड़ेगा…”

पढ़ें :- US-इजरायल और ईरान की लड़ाई में भारत किसके साथ? PM मोदी ने अपने बयान से कर दिया साफ
Advertisement